पतित पावनी गंगा काव्य गोष्ठी में देश भर की कवयित्रियों ने बिखेरे साहित्य के रंग,गंगा मां को स्वच्छ रखने का दिया संदेश
लहर लहर लहराए गंगा तेरा पानी अमृत - बीना गोयल
पिलखुवा । अयोध्याधाम । अंतरराष्ट्रीय श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम, महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में "पतित पावनी गंगा" विषय पर ऑनलाइन काव्य पाठ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल जी के द्वारा की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ सुषमा भंडारी जी के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ।कार्यक्रम में सभी रचनाकारों को विशेष सानिध्य वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल "चक्रवर्ती" जी संस्थापक श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम द्वारा प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का सुंदर संचालन श्रीमती आँचल जैन जी एवं श्रीमती आशा शर्मा जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी रचनाकारों ने गंगा की पवित्रता और उसकी महिमा से संबंधित एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की जिससे ऐसा लग रहा था मानो सभी साक्षात गंगा मैया के दर्शन करने एक साथ आ गए हो। सभी की रचनाएँ एक से बढ़कर एक रही।
आमंत्रित रचनाकारों में रश्मि पाण्डेय शुभि जबलपुर,डॉ मधु स्वामी गाजियाबाद,सुषमा भंडारी दिल्ली,आँचल जैन,कटनी,आशा शर्मा इंदौर,मंजू दलाल मंजरी,दिल्ली,हिम्मतचोरड़िया प्रज्ञा,स्वाति ग्रेटर नोएडा,रीता गुगलानी फरीदाबाद,डॉ अनुराधा के मेंगलुरु,आशा बिसारिया चन्दौसी,श्वेता कुमारी चौबे,बिहार,संध्या श्रीवास्तव "सांझ",सरला विजय सिंह "सरल",डॉ रुपाली गर्ग, मुंबई,डॉ मीरा सिंह "मीरा",नीरजा सिंह अमरावती,और वरिष्ठतम प्रतिभागी ऊषा सूद जी।
वरिष्ठ कवयित्री ऊषा सूद जी ने कार्यक्रम को विराम दिया और अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कवयित्री बीना गोयल जी ने आगंतुक सभी रचनाकारों का आभार प्रकट किया।
Tags:
साहित्यिक समाचार
