ग्यारहवाँ जनपदीय श्यामलम लोक सम्मान पर्व सम्पन्न
सागर । कला,साहित्य,संस्कृति एवं भाषा को समर्पित नगर की प्रतिष्ठित व चर्चित संस्था श्यामलम का ग्यारहवाँ लोक सम्मान कार्यक्रम गौर जयंती पर्व पर सिविल लाइंस स्थित वरदान सभागार के खचाखच भरे हाल में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के अलग-अलग वर्गो में योगदान करने वाली सोलह प्रतिभाओं को शाल, श्रीफल,स्मृति चिन्ह,अभिनंदन पत्र,व हार एवं नगद परितोषिक प्रदत्त कर सम्मानित किया गया।
श्यामलम के संरक्षक सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार प्रोफेसर सुरेश आचार्य ने स्वागत वक्तव्य देते हुए लोक कल्याण हेतु किये जा रहे इस अद्भुत कार्य पर संस्था श्यामलम अध्यक्ष उमाकांत मिश्र के कार्य संयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा सभी सहयोगी सदस्यों को भरपूर आशीर्वाद दिया.उन्होंने डाॅ. हरिसिंह गौर के जीवन प्रसंग रोचकता के साथ सुनाये एवं उपस्थित लोंगो को इस विशिष्ट कार्यक्रम में पधारने पर बधाई दी। कार्यक्रम अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद विश्व विद्यालय के संस्थापक कुलपति डाॅ.अनिल तिवारी रहे.उन्होंने इस सामाजिक सम्मान समारोह के विशिष्ट व्यक्तित्वों को पुरूस्कार वितरित किये एवं संदर्भ युक्त बात की। मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन ने उत्सव को मनभावन व नगर के लिए एक प्रेरणादायी व उत्कृष्ट आयोजन व्यक्त करते हुए सम्मान हेतु उपयुक्त व अनुकूल प्रतिभाओं का चयन किए जाने पर श्यामलम को धन्यवाद दिया एवं प्रतिवर्ष होने वाले इस कार्यक्रम को सराहा.विशिष्ट अतिथि नगर निगम सागर के सक्रिय पार्षद समाजसेवी शैलेष केसरवानी ने कार्यक्रम हेतु सहयोग एवं अच्छे ढंग से सम्पन्न हुए काज पर प्रशंसात्मक टिप्पणी की।
कार्यक्रम की शरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ. हरि सिंह गौर के चित्र पर पुष्पहार अर्पण एवं ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वस्ति वाचन के साथ हुई । कवि मुकेश तिवारी ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना की तथा गौर जयंती पर कवि डाॅ.नलिन निर्मल ने गौर बब्बा पर सरस गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर लेखक सुनील कुमार ताम्रकार के कहानी संग्रह "निर्माल्यम" एवं
लेखक हिमांशु दीक्षित की अंग्रेजी में लिखी पुस्तक "ए आई अनफिल्टर्ड " का विमोचन भी किया गया.लेखक आर के तिवारी ने अतिथियों को पुस्तकें भेंट कीं.
इस अवसर पर श्यामलम द्वारा आयोजित
विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रमों में पुस्तक समीक्षा करने वाले 15 विद्वानों को डॉ. छाया चौकसे के सौजन्य से "पुस्तक समीक्षक सम्मान" से सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन डॉ.अंजना चतुर्वेदी तिवारी, कपिल बैसाखिया, संतोष पाठक व डॉ. सुश्री शरद सिंह ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यकारिणी सदस्य श्यामलम डॉ.छाया चौकसे ने व्यक्त किया.
****************************
लोक सम्मान पर्व में प्रदत्त किए गए सम्मान
*****************************
1. *पंडित गोविंद प्रसाद शास्त्री स्मृति संस्कृत सम्मान*
- डॉ.शशि कुमार सिंह, सहा. प्राध्यापक संस्कृत विभाग,डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर
2.*पंडित शादीलाल आचार्य स्मृति संस्कृति सम्मान*
*डॉ. ललित मोहन*
से. नि. निदेशक कला एवं संगीत विभाग डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर
3.*डॉ रामदास तिवारी स्मृति चिकित्सा सम्मान*
- डॉ.जी एस चौबे , वरिष्ठ चिकित्सक सागर.
4*श्री मनोहर लाल जैन स्मृति श्रेष्ठ युवा सम्मान*
- श्री भानु प्रताप यादव "शुभारंभ"
कथाकार,गढ़पहरा, सागर
5.श्री देवेंद्र सिंह गौर स्मृति पत्रकारिता सम्मान
-श्री देवेंद्र कश्यप वरिष्ठ पत्रकार, सागर
6*स्वामी विवेकानंद सम्मान*
-डॉ वाई पी सिंह प्राचार्य. पोलिटेक्निक कालेज सागर
7.*श्री मुन्ना शुक्ला स्मृति कर्मशील जीवन सम्मान*
- श्री गुलजारीलाल जैन, समाजसेवी सागर
8.*श्री निर्मल चंद स्मृति *निर्मल साहित्य अलंकरण*
- डॉ सरोज गुप्ता, प्राचार्य कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर
9.*श्रीमती संतोष सुरेंद्र श्रीवास्तव स्मृति महिला संगीत प्रतिभा सम्मान*
- श्रीमती डॉ.मालती सेन आकाशवाणी, दूरदर्शन गायिका सागर /भोपाल
10.*श्री रतन कुमार श्रीवास्तव स्मृति खेल रत्न सम्मान*
-श्री रणवीर पारोची- सागर
*हॉकी खिलाड़ी*
11.*श्री एस आर दीक्षित स्मृति उत्कृष्ट वैज्ञानिक सम्मान*
- डॉ के एस यादव प्रमुख वैज्ञानिक कृषि फार्म, रतोना सागर
12*श्री उमाशंकर दीक्षित स्मृति उन्नतिशील कृषक सम्मान.
- श्री चंद्रभान पाठक
ग्राम अंडेला, मालथोन, सागर
13.*श्रीमती शशि सबलोक स्मृति सेवा सम्मान*
श्री पारंग शुक्ला,पशु सेवक
14.*श्रीमती नीलू भसीन स्मृति *पर्यावरण सम्मान*
-श्री रिशांक तिवारी, पर्यावरण मित्र, सागर
15.*पं. राम नारायण कटारे स्मृति कर्म साधना सम्मान*.
- पंडित श्री सुरेश तिवारी
ग्राम- बीजरी (बांदरी) सागर.
16*विशेष सम्मान* - श्रीमती पद्मा जी पी
शुक्ला “जिज्जी“ स्मृति महिला कर्मशील जीवन सम्मान.
- डॉ विजयलक्ष्मी दुबे,समाज सेवी, सागर
***************************
***************************
*सम्मानित समीक्षक निम्नलिखित रहे*..
1*डॉ चंचला दवे
2*डॉ लक्ष्मी पांडेय
3*डॉ अरविंद गोस्वामी
4*श्रीमती निरंजना जैन
5*श्री टीकाराम त्रिपाठी
6*डॉ नवनीत धगट*
7*सुश्री डॉ शरद सिंह*
8*श्री मनोज श्रीवास्तव*
9*डॉ.आशीष द्विवेदी*
10*डॉ मनीष चंद्र झा*
11*श्री आशीष ज्योतिषी
12*श्री माधव चंद्र चंदेल
13*डॉ प्रदीप पांडेय
14*डॉ नौनिहाल गौतम
15*श्री शुभम उपाध्याय
*
Tags:
साहित्यिक समाचार
