ad

विश्व के 100 लोगों में सम्मिलित हुई बहराइच,उत्तर प्रदेश की शमा परवीन को मिला कबीर कोहिनूर सम्मान


 

विश्व के 100 लोगों में सम्मिलित हुई बहराइच,उत्तर प्रदेश की शमा परवीन  को मिला कबीर कोहिनूर सम्मान

बहराइच।

सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान के तत्वाधान में विश्व वंदनीय संत सम्राट सतगुरु कबीर साहब के 56वे महापरिनिर्वाण महोत्सव के अवसर पर डॉ अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र जनपथ दिल्ली में भारत भूषण संत डॉ .नानक दास जी के कुशल नेतृत्व में कई महान संतों की उपस्थिति में बहराइच उत्तर प्रदेश की मशहूर लेखिका शमा परवीन जो की  कवयित्रि,अध्यापिका,शमा फाउंडेशन की डायरेक्टर भी है ।

उन्हे बाल साहित्य के लिए कबीर कोहिनूर सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महामहिम भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,असम के मुख्यमंत्री माननीय हिमन विश्व वर्मा व राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल शर्मा ने लिखित सन्देश पत्र भेज कर शुभकामनायें प्रेषित की है व उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस समारोह में मुख्य अतिथी विश्व शांति दूत आचार्य डॉ. लोकेश मुनि महाराज अहिंसा विश्व भारती नई दिल्ली, आचार्य श्री 1008 विचार दास महाराज, महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर रामायणी, पीठाधीश्वर महंत रमैयादास महाराज, महंत स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, डॉ. परिन सोमानी यूनाइटेड किंगडम, डॉ. विषु हरि नेपाल, डॉ सौरव पांडे जिंबॉब्वे, राज्यऋषि संमता राम महाराज पुष्कर, प्रशांत कोतवाल राष्ट्रीय संगठन मंत्री नई दिल्ली आदि विश्व वंदनीय संत सम्राट के सानिध्य में यह उत्सव मनाया गया।

कबीर कोहिनूर सम्मान 2024 संरक्षक डॉ.परीन सोमानी जी (लंदन ने शमा परवीन को मंच पर सम्मानित कर मीडिया की मौजूदगी में शमा परवीन की पुस्तक खूबसूरत बाल कहानियाँ का विमोचन कर विशेष बखान किया।

विश्व वंदनीय महान संत श्री सदगुरु कबीर साहेब के 506 वां महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में कबीर कोहिनूर सम्मान-2024 समारोह डा. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हाल जनपथ रोड नई दिल्ली भारत में भूषण महंत श्री डा. नानक दास जी महाराज अखिल भारतीय कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू राजस्थान के नेतृत्व में दिनांक 27 फरवरी 2024 को देश विदेश भर से अधिकतम 100 चयनित  महानुभावों का कबीर कोहिनूर सम्मान से अलंकरण किया गया  जिनमें 100 असाधारण अति विशिष्ट जनों में बहराइच उत्तर प्रदेश से साहित्यकार समाज सेविका शमा फाउनडेशन की प्रबंधक शमा परवीन जी का बाल साहित्यकार में चयन हुआ शमा परवीन को कोहिनूर सम्मान 2024 से विभूषित किया गया।

कार्यक्रम मे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी आर चौधरी, संत कबीर धाम मगहर के पीठाधीश विचारदास जी महाराज, राष्ट्रीय लेखक डॉ अभिषेक,डॉक्टर परीन सोमानी लंदन से, पद्म श्री हिम्मता राम भाम्बू, भारत भूषण डाॅ. नानकदास  महाराज, उदयपुर DYSP चेतना भाटी, व अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। 

पिछले बीते वर्ष राजस्थान और नेपाल में भी शमा परवीन (बहराइच उत्तर प्रदेश) को सम्मान मिला था। इसके अलावा देश की सबसे बड़े शैक्षिक संस्थान  दिल्ली एन सी आर टी में 

संयुक्त निदेशक,सीआईईटी प्रोफेसर अमरेंद्र पी बेहरा सर जी से स्वरचित पुस्तक के लिए सम्मानित हो चुकी है।

उत्तराखंड में  जिया देहरादून द्वारा शमा परवीन को सम्मानित किया जा चुका है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post