ईवीएम डेमोंसट्रेशन के माध्यम से छात्राओं को किया जागरूक
इटारसी।
शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी की छात्राओं द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप एक्टिविटी एवं आगामी लोकसभा चुनाव अंतर्गत जन जागरूकता हेतु तहसील कार्यालय जाकर छात्राओं ने ईवीएम मशीन का डेमोंसट्रेशन किया जिसके माध्यम से उन्होंने मतदान प्रक्रिया को समझाया गया। इस कार्यक्रम में स्वीप नोडल अधिकारी श्री रविन्द्र चौरसिया, श्री स्नेहांशु सिंह, डॉ. संजय आर्य, डॉ. मुकेश बिष्ट, निर्वाचन कार्यालय, तहसील, इटारसी से श्री शिवकुमार सचान एवं श्री उमाशंकर कानूनगो द्वारा निर्वाचन जागरूकता गतिविधियों के संबंध में छात्राओं को विस्तार से अवगत कराया।
डॉ. आर. एस. मेहरा
प्राचार्य
Tags:
समाचार
.jpg)
