ad

लोकसभा निर्वाचन की तैयारियां प्रारंभ- छात्राओं ने सीखे मतदान के तरीके


लोकसभा निर्वाचन की तैयारियां प्रारंभ- छात्राओं ने सीखे मतदान के तरीके

सिवनी मालवा।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 136 सिवनी मालवा में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ हो गई है जिसको लेकर  तहसील परिसर में ईवीएम प्रदर्शनी केंद्र बनाया गया है इसमें मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है मंगलवार को शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा की 35 छात्राओं ने ईवीएम मे डमी मतदान किया मास्टर ट्रेनर्स रजनीश जाटव ने बताया की बीवीपैट एवं डमी ईवीएम से मतदाताओं को कैसे डालना है इसके बारे में उन्हें प्रैक्टिकल तौर पर बताया जा रहा है उन्होंने बताया कि मतदान करने के बाद मतदाता अपने द्वारा किए गए मतदान को बीवीपैट के माध्यम से भी देख सकते हैं इसको भी डेमो से दिखाया जा रहा है मतदाताओं को डमी ईवीएम से प्रशिक्षण देने के लिए वैलिट यूनिट वीवीपैट  एवं कंट्रोल यूनिट के साथ आने वाले लोगों के नाम रजिस्टर में भी अंकित कर उन्हें मतदान जागरूकता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण के समय नायब तहसीलदार दीप्ति चौधरी एवं निर्वाचन कार्यालय प्रभारी पंकज परसाई उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items