ad

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने की ग्वालियर जिले की नवीन कार्यकारिणी गठित

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने की ग्वालियर जिले की नवीन कार्यकारिणी गठित

शाहनवाज खान अध्यक्ष, संतोष कुशवाह महासचिव, देवेन्द्र शर्मा को सचिव की जिम्मेदारी

ग्वालियर। 
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने आज ग्वालियर जिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी गठित करदी है यह कार्यकारिणी मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार, कार्यवाहक महासचिव सत्यनारायण वैष्णव के द्वारा ग्वालियर जिला इकाई की विधिवत घोषणा मुख्यालय का लेटर जारी कर की गई है। जिसमें शाहनवाज खान अध्यक्ष, रामेन्द्र सिंह भदौरिया, राजेश चतुर्वेदी, हरीश पाल, मनीष नायक को उपाध्यक्ष, संतोष सिंह कुशवाह को महासचिव, आसिफ अली कोषाध्यक्ष, देवेन्द्र शर्मा, रमन नीखरा, अनूप भार्गव, निखिल भटजीवाले सचिव, अभिषेक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह, जयप्रकाश मौर्य, रविदत्त शर्मा संयुक्त सचिव और मानव शर्मा, रविकांत मिश्रा, रंजीत लहरी, शैलेन्द्र शिवहरे को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी मिली है। जिसपर नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने संगठन को आभार व्यक्त किया और वरिष्ठ नेतृत्व को धन्यवाद दिया। इस मौके पर ग्वालियर अध्यक्ष शाहनवाज खान ने कहा जल्द नवीन कार्यकारिणी की एक बैठक रखी जाएगी जिसमें पत्रकारों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। 

प्रेषक
मुकेश तिवारी
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post