ad

ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का विधायक डॉ शर्मा ने किया निरीक्षण


 

ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का विधायक डॉ शर्मा ने किया निरीक्षण

इटारसी। 

ग्राम साकेत में ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से सैकड़ो एकड़ फसल खराब हुई।  जिसकी जानकारी विधायक प्रतिनिधि गोकुल पटेल ने क्षेत्रीय विधायक डॉ सीतासरन शर्मा को दी।

 जानकारी मिलने पर विधायक डॉ शर्मा ने तत्काल ग्राम साकेत में  समस्त किसानों के बीच पहुंचकर गेहूं की ग्रसित फसल को देखकर तत्काल कलेक्टर, तहसीलदार, क्षेत्रीय पटवारी से तुरंत मौके पर बात कर फसल का सर्वे करने का निर्देश दिया और कहा कि किसान की फसल का सही सर्वे करके सूची बनाकर किसानों को फसल का मुआवजा दिया जाए। 

मौके पर पहुंचा राजस्व अमला:

विधायक डा शर्मा के निर्देश के बाद साकेत में राजस्व अमला पटवारी सहित पहुंचा और  एक-एक खेत में किसानों के साथ मिलकर हुए नुकसान की किसानों के नाम की सूची बनाकर  किया जा रहा है। जिसमें उपस्थित ग्राम पटवारी, ग्राम सचिव, ग्राम सेवक, ग्राम वासी- ग्राम सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम पटेल, ध्रुव कुमार बड़कुर, नवाब झलिया, रामसेवक बड़कुर, रामदास बड़कुर,बसंत झलिया, मनोज, बाबूमालगुजार, बब्लेश चौधरी, धनपाल मोदी, नितिन चौधरी, राजकुमार, पप्पू भैया,ललन पटेल एवं अनेक किसान एवं ग्रामवासी फसल सर्वे में उपस्थित रहे||

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post