ad

सात दिवसीय शिव महापुराण का आज भंडारे के साथ हुआ समापन


 

सात दिवसीय शिव महापुराण का आज भंडारे के साथ हुआ समापन

इटारसी।

इटारसी के पास ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के पास ग्राम चाँदौन में चल रही महाशिवपुराण कथा का आज पूर्णाहुति और भंडारे के साथ समापन हुआ। 23 फरवरी को प्रातः 10 बजे से कलश यात्रा श्री दुर्गा मंदिर ऑडिनेंस फैक्ट्री से शिव नगर चाँदौन शिव प्रांगण तक निकाल कर कथावाचक पंडित सौरभ दुबे  बिछुआ वालों ने अपने मुखारविंद से सात दिवसीय महा शिवपुराण में भगवान शंकर की कथा को सैकड़ो धर्म प्रेमी जनता जनार्दन को कथा का श्रवण करवाया। कथा के अंतिम दिन भगवान शंकर और पार्वती जी के विवाह से लेकर भगवान गणेश का जन्म उत्सव की कथा को विस्तार से बताया गया।

शिवनगर में आयोजित शिव महापुराण कथा में आज कथा वाचक पंडित सौरभ दुबे का सम्मान कथा के आयोजक समाजसेवी रंजीत ऊईके, जनपद सदस्य एवम स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति अध्यक्ष केसला आशा रंजित ऊईके,अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर,सर्वधर्म सद्भावना समिति के संरक्षक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब नर्मदापुरम के क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान,राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के युवा नर्मदा पुरम संभागीय अध्यक्ष पंडित अंकित दुबे, वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी संतोष सिंह चंदेल ने सम्मान किया। वही देश में अपना राम रोशन करने वाले ग्राम चाँदौन  के ही अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी (डीएसपी) विवेक सागर के घर पर भी कथावाचक पंडित श्री दुबे का शाल श्रीफल से उनके परिजनों ने भी स्वागत सम्मान किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post