ad

वामा साहित्य मंच ने फरवरी के अतिरिक्त दिन की खुशियां मनाई,नवरस पर दी प्रस्तुति


 

वामा साहित्य मंच ने फरवरी के अतिरिक्त दिन की खुशियां मनाई,नवरस पर दी प्रस्तुति

इंदौर।

वामा साहित्य मंच की फरवरी माह की मासिक संगोष्ठी महिमा स्मार्ट सिटी में मनाई गई. मनोरंजक पिकनिक के साथ साहित्यिक खेल गतिविधि, फरवरी माह के अतिरिक्त दिन 29 फरवरी पर रोचक विमर्श एवं नवरस पर वामा सखियों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया. आयोजन का संचालन अवंति श्रीवास्तव ने किया.आभार सचिव शोभा प्रजापति ने माना. 

आयोजन को दो हिस्सों में बांटा गया पहले हिस्से में फरवरी माह में मिले अतिरिक्त दिन पर हम क्या करेंगे,क्या कर सकते हैं विषय पर दिलचस्प कल्पना की गई. इसमें भावना दामले, नुपूर प्रणय वागळे,सपना सी. पी साहू,डॉ. शोभा प्रजापति और रुपाली पाटनी ने अपनी बात मनोरंजक ढंग से रखी...दूसरे हिस्से में नौ रस में से प्रत्येक प्रतिभागी को किसी एक रस पर प्रस्तुति देनी थी.इसमें अध्यक्ष इन्दु पराशर ने आरंभ में सभी नौ रस को स्त्री जीवन के साथ पिरो कर रचना पढ़ीं. करुण रस पर शारदा मंडलोई की रचना दिव्या मंडलोई ने सुनाई. शांता पारेख ने श्रृंगार रस, विभा जैन ओजस ने वियोग रस, रौद्र रस-भावना बर्वे, वीर रस-अमिता मराठे,भयानक रस-बृजराज व्यास, वीभत्स रस-महिमा शुक्ला,अद्भुत रस-विभा भटोरे,शान्त रस-अंजना सक्सेना,  वात्सल्य रस-शिरीन भावसार,अर्चना पंडित,काजल आदि ने भी प्रस्तुति दी. इस अवसर पर अन्य मनोरंजक खेल के अलावा साहित्यिक प्रश्नोत्तरी भी खेली गई जिसमें प्रथम भावना बर्वे,द्वितीय विभा भटोरे और तृतीय विभा ओजस व महिमा शुक्ला रहीं. लकी गेम में शोभा प्रजापति प्रथम, वंदना शर्मा द्वितीय और अंजना सक्सेना तृतीय रहीं.

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post