पंजाबी समाज की नई कार्यकारिणी घोषित : कर्मवीर अध्यक्ष, मजोज सचिव, बसंत कोषाध्यक्ष
इटारसी।
रविवार को पंजाबी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन समाज के वरिष्ठजन एवं युवाओं की मौजूदगी में किया गया। कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को समाज संरक्षक एवं कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आर गांधी की अध्यक्षता में मूर्तरूप दिया गया। नवीन घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष की जिम्मेदारी संस्थापक सदस्य कर्मवीर गांधी सम्हालेंगे। कर्मवीर गांधी फुटकर किराना व्यापारी एसोसिएशन को चार दशक से भी ज्यादा समय से मार्गदर्शन प्रदान करते रहे हैं और पंजाबी समाज के गठन के वर्ष 1995 से समाज को सतत सेवा एवं सहयोग दे रहे है। साथ ही समाज की कार्यकारिणी में सचिव की भूमिका भी निभा चुके हैं।
नवीन कार्यकारिणी सचिव मनोज बत्रा जो कि वैष्णवी कैटर्स संचालक हैं और कोषाध्यक्ष बसंत बत्रा जो विख्यात भजन गायक एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं, बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष क्रमश: रवि अठोत्रा, तरुण पोपली और अशोक बत्रा शौकी बनाए गए हैं। इस कार्यकारिणी के संचालन और मार्गदर्शन के लिए एक मार्गदर्शक मण्डल का गठन भी किया गया जिसके बारे में भारत भूषण आर गांधी ने बताया कि यह मार्गदर्शक मण्डल समाज की विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने में कार्यकारिणी को सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का काम करेगा, बिना इनकी सहमति के कार्यकारिणी पृथक से कोई भी निर्णय नहीं लेगी। समाज के इन वरिष्ठजनों ने समाज की स्थापना के शुरुआती दिनों से आज तक साथ दिया है, सभी अनुभवी हैं और समाज की बेहतरी के लिए सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। इस मार्गदर्शक मण्डल में श्री प्रकाश बत्रा, अशोक पोपली, राजकुमार पोपली, सतीश बत्रा एवं राजकुमार बत्रा शामिल हैं।
नई कार्यकारिणी में सचिव पद पर घोषित मनोज बत्रा ने बताया कि भारत भूषण आर गांधी की अध्यक्षता में युवा कार्यकारिणी की घोषणा की गई है जिसमें मनोज पोपली अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अर्जुन भोला, सचिव अमन पोपली और कोषाध्यक्ष जतिन बत्रा शामिल हैं। भारत भूषण आर गांधी पूर्ववत कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका का निर्वहन करते रहेंगे। उनके मार्गदर्शन में गठित पंजाबी महिला मण्डल भी बहुत अच्छे से काम कर रहा है और समाज के सभी परिवारों को आपस में जोड़े रखा हुआ है। महिला मण्डल में अध्यक्ष श्रीमती भारती पोपली, सचिव किरण साहनी और कोषाध्यक्ष लता बत्रा जी हैं।
इस बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज की भूमि के विकास और निर्माण के लिए आपस में चर्चा की और परस्पर सहयोग से बाउन्ड्री और हाल के निर्माण को शीघ्र ही प्रारंभ करने को कहा। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में समाज के अनेक सदस्य एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने पंजाबी समाज के युवा एवं महिला मण्डल सहित नवगठित कार्यकारिणी के कार्यों को सहयोग देने का संकल्प लिया।
मनोज बत्रा ने आगे बताया कि समाज की कार्यकारिणी में प्रवीण गांधी, भारतभूषण गांधी लच्छू, सुनील बत्रा, राजू जसवंत बत्रा, अमित पोपली, शेष मेहरा, शिव मल्होत्रा, संतोष पसरीजा और विशाल गांधी को शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया है। अंत में सभी का आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि अठोत्रा ने व्यक्त किया।
.jpg)
