घाटाबिल्लौद ,पीएम श्री विद्यालय में मानक लेखन प्रतियोगिता
घाटाबिल्लौद।
पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,घाटाबिल्लौद में दिनांक 22फरवरी 2024 गुरुवार को स्टैंडर्ड क्लब के तत्वावधान में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय में संचालित स्टैंडर्ड क्लब के मेंटर गणित विषय के शिक्षक श्री समद मंसूरी कार्यक्रम के सूत्रधार थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि धार से श्री सुनील दोराया जी उपस्थित थे तथा पीएमश्री विद्यालय की प्रभारी डॉ . रागिनी स्वर्णकार की अध्यक्षता में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। सरस्वती वन्दना श्री हर्ष शर्मा शिक्षक द्वारा की गई। श्री दोराया जी ने विद्यार्थियों को मानक ब्यूरो के विषय में विस्तृत जानकारी दी, खरीदी करते समय रखी जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया, बी आई एस के अधीन एक दूरदर्शी पहल के साथ देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में मानक क्लबों का निर्माण करवाया गया है।डॉक्टर रागिनी स्वर्णकार ने बताया कि यह गतिविधियां विद्यार्थियों को गुणवत्ता और मानकीकरण की दुनिया में अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई हैं । जागरुकता अतिआवश्यक है तभी इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पूर्ण होगा। विद्यालय में संचालित स्टैंडर्ड क्लब के मेंटर गणित के शिक्षक श्री समद मंसूरी ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो इन गतिविधियों को आयोजित करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों को वित्तीय सहायता भी प्रदान करता है।
इस प्रतियोगिता में 24छात्रों ने भाग लिया था ।प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय कक्षा 11वीं से सक्षम जैन व धनराज पंवार की टीम प्रथम स्थान पर रही। प्रथम,द्वितीय तृतीय तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कार दिया गया। अंत में मुख्य अतिथि श्री दोराया जी को विद्यालय की पत्रिका संकल्प भेंट की गई।
आभार विनोद पांडे शिक्षक द्वारा अभिव्यक्त किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रदीप पटेल,मेघा व्यास ,मोनू गुप्ता भी उपस्थित थे।
यह जानकारी डॉ .रागिनी स्वर्णकार द्वारा दी गई।
.jpg)

