वृद्धा पेंशन, मुफ्त राशन योजना का लाभ सेवानिवृत्त कर्मचारीयों को भी मिलना चाहिए - शिवानंद सोनी
नर्मदापुरम ।
सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं अपने नागरिकों के हितार्थ चला रही है।उनका लाभ NPS योजना अंतर्गत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी राज्य सरकारें दें।
यह बात सेवानिवृत्त नगर पालिका नर्मदापुरम के सेवानिवृत्त कर्मचारी शिवानंद सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बड़े ही दुःखी मन से सेवा निवृत्त कर्मचारियों की व्यथा कही। श्री सोनी ने बताया कि वे 2 अक्टूबर 1982 से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में काम करते हुए उन्हें 2009 में नियमित किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले नियमितिकरण करने का 2003 में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर ने नियमित किया जाने का नगर पालिका को आदेश दिया था। संभवतः NPS योजना 2004 से लागू हुई है,परंतु निर्धारित समय में हीला-हवाली कर नियमित नहीं किया गया। श्री सोनी ने आगे बताया कि उनका नियमितिकरण 2009 में किया गया। इस कारण वे पुरानी पेंशन योजना के लाभ से बंचित हो गए। सरकार को चाहिए कि NPS अंतर्गत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जो लाभ मिलेगा वह इस उम्र में पर्याप्त नहीं है। जबकि व्यक्ति इस आयु में पहुंचते-पहुंचते पराधीन जैसा जीवन जीने हेतु मज़बूर हो जाता है। अतः श्री सोनी ने सभी NPS योजना के अंतर्गत सेवानिवृत्त कर्मचारियों की स्थिति से सरकार का ध्यानाकर्षण करते हुए सुझाव/आग्रह किया है कि इन कर्मचारियों को अपनी
जनकल्याणकारी योजनाओं में सामिल कर के इन योजनाओं का लाभ देना चाहिए और इसके दिशा-निर्देश निर्धारित कर संबंधित विभागों को जारी करना चाहिए।
इससे इन कर्मचारियों को भी इन योजनाओं का लाभ मिलने से उन्हें कुछ राहत मिल सकेगी। NPS के कई कर्मचारी नगर पालिका के सेवानिवृत्त हुए हैं। उनमें कई कर्मचारियों को भुगतान योग्य समस्त राशिओ का भुगतान अभि तक नहीं किया गया है।
श्री सोनी ने यह भी बताया कि वे नगर पालिका कर्मचारी संघ नर्मदापुरम में संयुक्त सचिव के पद रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन से होने वाले कटोत्राओं का जमा संधारण समय-समय पर होता रहना चाहिए। जिससे सेवानिवृत्ति के समय राशि का भुगतान किया जा सके। और कर्मचारियों को आपने हक़ के लिए इस उम्र में कहीं और जाना-आना एवं भटकना व चक्कर न काटना पड़े। सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में वृद्धा पेंशन योजना/मुफ्त राशन देने जैसी अन्य योजनाओं का लाभ मिल सके,इसके लिए शासन-प्रशासन/सरकार से अपेक्षा है कि इस ओर विशेष ध्यान दें, एवं ऐसा कुछ किया जावे जिससे इन कर्मचारियों को वृद्धा अवस्था में लाचारी युक्त जीवन जीना न पड़े।
.jpg)
