ad

बिटिया के विवाह हेतु गरीब पिता की गुहार पर पत्रकार ने सहयोग राशि जुटाई


 

बिटिया के विवाह हेतु गरीब पिता की गुहार पर पत्रकार ने सहयोग राशि जुटाई 

कानपुर। 

पत्रकारिता का उद्देश्य व्यापक होना चाहिए, और आज के  नवोदित पत्रकारों को इसका उपयोग‌ सरकार  द्वारा जनहित में जारी विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार के अलावा शोषित,पीड़ित, व कमजोर वर्गों की मदद करके पत्रकारिता की श्रेष्ठता साबित करनी चाहिए। इसके अलावा उद्देश्यों की पूर्ति के दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। यह बातें दैनिक 'स्वदेश' कार्यालय पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार और कानपुर नगर निवासी वीरेंद्र पाल 'नवतेज ' ने कहीं ।

 उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले श्री राम दुलारे तिवारी ने जो कि मेरे स्व पिता के मित्र भी रहे हैं, लखनऊ में वर्षों बाद मुलाकात में पुत्री की शादी के लिए दो से ढाई लाख रुपए की आवश्यकता बताई और मुझसे आर्थिक सहयोग करने  की उम्मीद जताई, पत्रकार ने स्वभाव के अनुरूप 'हर जरुरत मंद की मदद हो'   के चलते बिना देर किए लगभग एक लाख रुपए की मदद को हांमी भर दी। इसके बाद पत्रकार ने मोबाइल पर व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े अपने पत्रकारीय संपर्कों जिसमें, पत्रकार, व्यापारी, प्रशासनिक अधिकारी के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों पर मैसेज के माध्यम से सहयोग  की बात कहते हुए, और सीधे    विवाह योग्य पुत्री के बैंक खाते में सहायता राशि स्थानांतरित करने का अनुरोध किया। 

  रविवार 25 फरवरी को सम्पन्न वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान  पत्रकार को जब  परिवार के सदस्यों ने अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि आपके द्वारा किए गए प्रयासों से बिटिया के खाते में लगभग एक लाख रुपए, विभिन्न हस्तियों के द्वारा आए इसके अलावा बिटिया को कुछ  सामग्री वस्तु उपहार स्वरूप मिला है, पत्रकार की आंखों में ख़ुशी से आंसू बह निकले।

   परिवार से प्राप्त जानकारी पाकर पत्रकार ने अपार हर्ष उल्लास के साथ  पत्रकारिता व स्वयं के उद्देश्य पर संतोष जताया। वीरेंद्र पाल' नवतेज ' ने  गरीब परिवार की पुत्री में बढ़-चढ़कर सहयोग करने वाले कुछ प्रमुख जिसमें आगरा निवासी संजय टंडन, सुनील शर्मा, कानपुर नगर से समाज सेवी पं संतोष त्रिवेदी, जीतेश शेरवानी, दिनेश पाल, दवा व्यवसाई हरिसिंह राठौड़, सीसामऊ मार्केट के  चूड़ी व्यापारी अश्वनी चंदानी, उधोगपति विजय कपूर, कारागार अधीक्षक बी डी पांडेय, अग्निशमन अधिकारी परमानन्द पांडेय के अलावा गुप्त दान करने वाले नगर की विशिष्ट हस्तियों का अभार जताया , इसी के साथ सभी ने  नवदंपति के सुखद जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद भी प्रदान किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post