ad

श्री हरि प्रगट प्रबोध स्वामी जी महाराज का सत्संगी भाई बहनों सहित स्थानीय नागरिकों ने स्वागत सम्मान किया


 

श्री हरि प्रगट प्रबोध स्वामी जी महाराज का सत्संगी भाई बहनों सहित स्थानीय नागरिकों ने  स्वागत सम्मान किया 


इटारसी।

श्री स्वामीनारायण संप्रदाय के  शिष्य परंपरा के छठवें गुरु श्री हरि प्रगट प्रबोध स्वामी जी महाराज मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम जिले के इटारसी शहर में सत्संग सभा द्वारा आयोजित भव्य  धार्मिक समारोह सरला मंगल भवन सूरजगंज में पहली बार पधारे सत्संगी भाई बहनों सहित स्थानीय नागरिकों ने महाराज जी का स्वागत सम्मान किया विशाल मंच से संबोधित करते हुए स्वामी प्रबोध ने कहा कि जिस तरह कपड़े साफ करने के लिए समय निकालते हैं वैसे ही मन को साफ करने के लिए भी समय निकालना चाहिए। यदि हमने सप्ताह में एक बार भी ईश्वर के लिए एक से डेढ़ घंटे का समय निकाला तब भी ईश्वर हमें साथ देता है। यदि बच्चों को हमने संस्कार नहीं दिए तो कमाई हुई कोई भी संपत्ति आपके कार्य की नहीं है वह आपका भला नहीं कर पाएगी। श्री हरि प्रगट स्वामी प्रबोध जी 27 फरवरी को नागपुर से इटारसी आये थे। तीन दिनों तक उन्होंने प्रत्येक सत्संगी भाई बहनों के निवास पर जाकर परिवार के हाल-चाल जाने एवं आशीर्वाद दिया। स्थानीय सत्संग सभा के गजेंद्र मालवीय का विशेष रूप से स्वामी जी ने सत्संग सभा में उल्लेख किया और सभी से अनुरोध किया कि इटारसी में चल रही सत्संग सभा में सभी को परिवार सहित सप्ताह में एक दिन रविवार को एक से डेढ़ घंटे का समय निकालना चाहिए ।सत्संग सभा के  गजेंद्र मालवीय,संजय विशेरिया एवम सत्संगियों ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में सत्संगी आए थे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात स्वामीनारायण भगवान की सामूहिक दीप जलाकर आरती हुई एवं जोरदार आतिशबाजी की गई।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post