वॉलीबॉल में नर्मदापुरम तो कबड्डी में हरदा बालिका की टीम बनी विजेता
इटारसी।
संभाग स्तरीय अंतर विद्यालय इन प्रतियोगिता आज नर्मदापुरम आयोजित हुई जिसमे हरदा जिला बैतूल जिला और नर्मदा पुरम जिले की टीम ने भाग लिया प्रतियोगिता में टेबल टेनिस वॉलीबॉल एवं कबड्डी की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।
वॉलीबॉल ,टेबल टेनिस की प्रतियोगिता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कबड्डी की प्रतियोगिता नर्मदा महाविद्यालय के स्टेडियम में आयोजित हुई।
अश्विनी मालवी जिला नोडल खेल अधिकारी नर्मदा पुरम शिक्षा विभाग ने बताया की वॉलीबॉल की प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदा पुरम कोच बख्तावर खान खेल शिक्षक की टीम विजयी रही।
बालक वर्ग में बैतूल सी एम राइस आंवला की टीम विजयी रही।
टेबल टेनिस में बैतूल की टीम विजय रही।
कबड्डी बालिका में हरदा शासकीय कन्या उमावि विद्यालय टिमरनी की टीम विजयी रही।
प्रतियोगिता में श्रीमती अर्चना मिश्रा नोडल खेल विद्यालय वॉलीबॉल संयोजक एवं प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदा पुरम, श्री गजेंद्र सुराजिया संभागीय खेल अधिकारी, श्री रामनिवास जाट जिला खेल अधिकारी हरदा, श्री अखिलेश दुबे सचिव बास्केटबॉल संघ नर्मदा पुरम, जूही अग्रवाल, रजनी गुप्ता, भावना दुबे,, एमपी वर्मा, अर्पण दुबे ,मुकेश गोस्वामी, राकेश सराठे उमाकांत कोकाटे,गणेश बारस्कर सुमित्रा पवार पूनम मंसोरिया उपस्थित रहे।
.jpg)
