ad

सनाढय ब्राह्मण सभा का होली मिलन समारोह संपन्न


 

सनाढय ब्राह्मण सभा का होली मिलन समारोह संपन्न

इटारसी।

ब्राह्मण सभा का होली मिलन समारोह का कार्यक्रम सभा के अध्यक्ष राजकुमार दुबे के गांधीनगर स्थित आवास पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ सदस्य जेपी शर्मा ने की।

 होली मिलन समारोह कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम में उपस्थित सभा के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभा के वरिष्ठ सदस्य जी पी दीक्षित ने कहा कि होली पर्व आपसी सदभाव बढ़ाने का पर्व है।यह पर्व  वैमनस्यता के चलते दिलों की बढी हुई दूरियों को पास लाने में अहम भूमिका का निर्वहन करता है।

डॉ सुभाष दुबे ने कहां कि यह पर्व गिले शिकवे से दूर करने का पर्व है। समाज हित में हम सभी को मिल कर सनाढ्य ब्राह्मण समाज के उत्थान कार्य में लगना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेपी शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक एक जुटता का संदेश देते हैं ये निरंतर चलते रहना चाहिए।

सभा के कुछ सदस्यों ने इस अवसर पर हास्य व्यंग की कविताएं सुनाकर वातावरण को होली मय कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार घनश्याम शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में जयंत शर्मा मुकेश पाराशर पुरुषोत्तम शर्मा कमलेश शर्मा जीपी दीक्षित घनश्याम शर्मा डॉ सुभाष दुबे महेंद्र पचौरी विनोद शर्मा बृजकिशोर शर्मा अशोक नगाईच अनुरुद्ध चंसौरिया सुनील मिश्रा संतोष शर्मा आदि की उपस्थिति रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post