आसमान से बरसी आफत़, किसानों की मूंग की फसल खराब
ग्राम रूपापुर चिल्लई के आसपास लगभग 3.30 बजे से 4 बजे तक आधा घंटे जोरदार आंधी तूफान के साथ चने के आकार के ओले गिरे । ओले गिरनें से किसानों के खलिहान में रखे गेंहूं गीले हुए । इसके साथ ही मूंग की बोबनी भी खराब हो गयी है । किसानों के अनुसार 4-5 दिन पहले से की गयी बोबनी नष्ट हुई है खेतों में पानी भरा गया है, जिससे मूंग की बोबनी खराब हो जाएगी ।
शीघ्रता से सर्वे कराया जाए
भारतीय किसान संघ के प्रवक्ता रजत दुबे नें बताया कि असमय बारिश,आंधी और ओले से किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, गेंहूं की फसलें खलिहान में खराब हुई है,अनेक किसानों के मकान क्षतिग्रस्त हुए है । मूंग की बोबनी खराब होगी, उत्पादन नहीं हो पाएगा, शीघ्रता से सर्वे कराकर राहत राशि प्रदान की जावे ।
इन गांवों में हुई ओलावृष्टि
क्षेत्र के रूपापुर, गजपुर, चिल्लई, खापा, बिछुआ, कोठा, बेलाबाड़ा, नांदनेर, छीपीखापा, सिलारी, गुर्रा, सोमलबाड़ा,पांडूखेड़ी,कैंप,एवं अन्य आधा दर्जन गांवो में ओले गिरनें से नुकसान हुआ है ।
🔵रूपापुर के संतोष सराठे, बाबूलाल यादव,और कन्नू यादव के मकान पर पेड़ गिरनें से मकान क्षतिग्रस्त हुआ है ।
🔵रूपापुर के किसान मुकेश चौरे नें बताया कि 4 एकड़ में मूंग की बोबनी की थी, ओले और आंधी से मूंग की पत्तियां और तनें टूटनें से उत्पादन नहीं हो पाएगा ।
🔵दिलीप चौरे नें बताया कि कुछ दिन पहले ही मूंग की बोबनी की थी, खेत में पानी भर चुका है जिससे मूंग नहीं ऊग पाएगी ।
🔵गजपुर के आकाश मलैया नें बताया कि दोपहर में ओले गिरनें से खेत में बहुत नुकसान हुआ है हजारों रूपये खर्च करके बोबनी की थी अब शासन प्रशासन से उम्मीद है ।
🔵बिछुआ के नीतेश दुबे नें बताया कि मूंग पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है लगभग 70 हजार रूपये खर्च करके मूंग की बोबनी की थी ।
.jpg)
