ad

पुलिस ने अंतरप्रांतीय तस्करों से 50 लाख का अवैध डोडाचूरा मय ट्रैक्टर जब्त किया - दो गिरफ्तार


 

पुलिस ने अंतरप्रांतीय तस्करों से 50 लाख का अवैध डोडाचूरा मय ट्रैक्टर जब्त किया - दो गिरफ्तार

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर // पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मल्हारगढ पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता के दौरान 02 अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करो से ट्रेक्टर ट्राली सहीत 283.500 किग्रा सीपीएस डोडाचुरा जप्त किया  //

जप्त अवैध मादक पदार्थ सीपीएस डोडाचूरा की अंतराष्ट्रीय बाजार में कुल किमत 42 लाख से अधिक और ट्रैक्टर ट्रॉली कीमत 7 लाख रुपये से अधिक आंकी है ।

मामले के बारे में बताया गया है कि  लोकसभा आम चुनाव 2024 आदर्श आचार संहिता एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु श्री अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देश पर  श्री नरेन्द्र सोलंकी एसडीओपी (पुलिस) मल्हारगढ  थाना प्रभारी  राजेन्द्र कुमार पवार एवं पुलिस बल के नेतृत्व में थाना मल्हारगढ पुलिस टीम को यह सफलता मिली है ।

शुक्रवार को थाना मल्हारगढ पर  दिग्वीजय सिंह द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर थाना मल्हारगढ क्षेत्र अन्तर्गत भेंसाखेडा माताजी रोड़ उपवन के पास ग्राम भेंसाखेडा से आरोपी युवराज सिंह पिता शिव सिंह सिसौदिया उम्र 21 वर्ष व अशौक पिता प्रभुलाल पाटीदार उम्र 35 वर्ष निवासीगण लालपुरा थाना रंठाजना प्रतापगढ मादकता  राजस्थान के कब्जे वाले ट्रेक्टर ट्राली से अवैध मादक पदार्थ 283.500 किलोग्राम सीपीएस डोडाचूरा जप्त कर उक्त आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया बाद प्रकरण मे आरोपीयो के विरुद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 86/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी से उक्त जप्त डोडाचूरा के स्त्रोतो के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post