ad

रंगमंच और नाट्य विधा के विशिष्ट प्रयोगधर्मी हबीब तनवीर केंद्रित आयोजन इंदौर में 10 जून को : इप्टा ने कार्यक्रम पोस्टर जारी किया


 

रंगमंच और नाट्य विधा के विशिष्ट प्रयोगधर्मी हबीब तनवीर केंद्रित आयोजन इंदौर में 10 जून को  : इप्टा ने कार्यक्रम पोस्टर जारी किया

वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

इंदौर ।  भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा), मध्य प्रदेश की इंदौर इकाई द्वारा 10 जून सोमवार को प्रख्यात नाट्यकार एवं लेखक हबीब तनवीर पर केंद्रित विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सन 2023 हबीब तनवीर का शताब्दी वर्ष मनाया गया था। उन्होंने आधुनिक भारतीय रंगमंच में छत्तीसगढ़ी लोककथाओं, लोकगीतों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के विख्यात नाटककार बर्टोल्ट ब्रेख्त के अलगाव के सिद्धांत को मिलाकर एक नई नाट्यशैली विकसित की। 

यह जानकारी स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल , प्रलेस के विनीत तिवारी ने देते हुए बताया कि   श्री तनवीर ने नई और समृद्ध नाट्य शैली विकसित की जो समाज और युवाओं को प्रेरित करती है । 

उनकी स्मृतियों को ताजा करते हुए इंदौर जैसे स्वच्छ शहर में कार्यक्रम आयोजित किया जारहा है ।

उल्लेखनीय है कि हबीब तनवीर के नाटक दुनिया भर में सराहे जाते हैं। उन्होंने भारतीय रंगमंच को एक नयी पहचान दी। उन्होंने मेहनतकशों के बीच से ही अपने नाटकों के अभिनेता तलाशे। वे इप्टा संस्था से आजीवन जुड़े रहे।

इस आयोजन में भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश (लखनऊ), राष्ट्रीय महासचिव तनवीर अख्तर (पटना), रंगमंच, टेलीविजन एवं फिल्मों की जानी-मानी कलाकार फ़्लोरा बोस (बेंगलुरु) एवं नाट्य विधा से जुड़े देश भर के विशिष्ट जन उपस्थित रहेंगे ।

 नाटककार हबीब तनवीर एवं नया थियेटर से लम्बे समय तक जुड़ी रहीं छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका पूनम तिवारी और उनके साथी हबीब तनवीर के नाटकों में गाये गीतों की सस्वर मंचीय प्रस्तुति देंगे।

 यह आयोजन देश के प्रख्यात निर्देशक प्रसन्ना द्वारा ली जा रहीं दो कार्यशालाओं के समापन  के साथ सोमवार शाम इंदौर के अभिनव कला समाज सभागृह में होगा। 

स्टेट प्रेस क्लब के सहयोग से हो रहे इस आयोजन का पोस्टर  अभिनव कला समाज इंदौर में जारी किया गया। 

पोस्टर जारी करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण खारीवाल, जया मेहता, प्रमोद बागड़ी, प्रलेस के विनीत तिवारी, सारिका श्रीवास्तव, आलोक बाजपेयी, गुलरेज खान, रविशंकर, सन्नी मैथ्यू, विजय कुशवाहा, आकांक्षा सिंह आदि साथियों की उपस्थिति महत्त्वपूर्ण रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post