संजीव शर्मा मेमोरियल ओपन ग्वालियर आर्म रैसलिंग कप 7 जुलाई से
ग्वालियर 19 जून । ग्वालियर आर्म रैसलिंग वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में ओपन आर्म रेसलिंग कप जिसमें की 1 लाख 5 हजार के नगद पुरस्कार विभिन्न भार वर्ग में विजेता खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।
एक मीटिंग मे लिऐ गए निर्णय में जिसमें संस्था के पदाधिकारी डॉक्टर नितिन भारद्वाज, अनिल जैन, हर्ष ओबेरॉय ,आशीष ओबेरॉय ,वर्ल्ड चैंपियन मनीष कुमार उपलब्ध थे।
संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर केशव पांडे ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता 60 ,70 ,80,90 और 90 प्लस कैटिगरी में होगी जिसमें किसी भी उम्र के प्रतियोगी भाग ले सकते हैं तथा प्रतियोगिता संबंधित जानकारी आर्म रैसलिंग अकैडमी बिरला नगर जे सी मिल स्कूल कैंपस से प्राप्त कर सकते हैं।
प्रतियोगिता हेतु संस्था के सचिव डॉक्टर आदित्य भदोरिया, कोषाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ विशाल यादव ने अग्रिम बधाई दी।
.jpg)
