ad

विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर निर्माण, जागरूकता रैली एवं वृक्षारोपण का आयोजन


विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर निर्माण, जागरूकता रैली एवं वृक्षारोपण का आयोजन

इटारसी। आज महाविद्यालय में प्राचार्य के निर्देशानुसार प्राणीशास्त्र विभाग, एन. सी. सी. एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए छात्राओं द्वारा पोस्टर निर्माण, जागरूकता रैली एवं प्राचार्य, स्टाफ एवं छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने बताया कि पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता और क्रियाशीलता के लिए देश भर के लाखों लोगों को एकजुट करना तथा जनसामान्य को पर्यावरण के महत्त्व से परिचित कराकर, इसके संरक्षण का प्रयास कराना है। प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. संजय आर्य ने बताया कि इस वर्ष 2024 की थीम *“भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण, और सूखा लचीलापन " है* । इसका फोकस 'हमारी भूमि' नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित कर किया गया है।

पर्यावरण पर मनुष्य ही नहीं, बल्कि सभी जीव-जंतु, पेड़-पौधे, प्राकृतिक वनस्पतियां आदि पूरी तरह निर्भर हैं। पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती हैं, क्योंकि पर्यावरण ही पृथ्वी पर एक मात्र जीवन के आस्तित्व का आधार है। पर्यावरण, हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिए शुद्ध, जल, शुद्ध वायु, शुद्ध भोजन उपलब्ध करवाता है। 

अंत मे डॉ. संजय आर्य द्वारा सभी छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर श्रीमती मंजरी अवस्थी, डॉ. संजय आर्य, श्री स्नेहांशु सिंह, डॉ. हर्षा शर्मा, श्री रविन्द्र कुमार चौरसिया, श्रीमती पूनम साहू, डॉ. मुकेश चंद्र बिष्ट, डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ. नेहा सिकरवार, डॉ. श्रद्धा जैन, कु. तरुणा तिवारी एवं छात्राएं उपस्थित थी।

डॉ. आर. एस. मेहरा,प्राचार्य

प्

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post