ad

माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अपनी संस्कृति की पहचान साड़ी प्रथा को जागरूक करने के लिए निकाली रैली


 

माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अपनी संस्कृति की पहचान साड़ी प्रथा को जागरूक करने के लिए निकाली रैली

सिवनी मालवा । माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अपनी संस्कृति साड़ी प्रथा को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई रैली गायत्री मंदिर से शुरू होकर राधावल्लभ मंदिर नर्मदा मंदिर कल्लू चौक होते हुए सीताराम मंदिर पर पहुंची जिसमें महिला मंडल द्वारा नारी शक्ति को साड़ी पहनने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया रैली  में रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका में श्वेता एवं रानी पद्मावती की भूमिका में शुभांगी सारडा थी इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाक्टर कांति बाथम एवं एस ई सोनाली चौधरी थी डाक्टर कांति बाथम ने कहा कि हमें अपनी भारतीय संस्कृति साड़ी साड़ी पहनना चाहिए हमारी भारतीय संस्कृति पश्चिमी देशों की महिलाऐ अपना रही है वह साड़ी भी पहन रही हैं और मांग  में सिंदूर भी भर रही है एस ई सोनाली चौधरी ने कहा कि हमें ड्यूटी पर ड्रेस पहनना पड़ती है लेकिन जब भी मौका आता है हमें साड़ी पहनना बहुत अच्छा लगता है यह हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष नीरू राठी ने कहा नारी की गरिमा साड़ी से उभर कर आती है सभी शुभ अवसरों पर साड़ियों का पहनना शुभ माना जाता है यह सात्विक वस्त्र माना जाता है साड़ी पहनने से शारीरिक और मानसिक रूप से महिला स्वस्थ रहती है माहेश्वरी महिला मंडल के जिला संचालिका के कहा हम अपनी नई पीढ़ी को साड़ी परिधान की संस्कृति की पहचान के रूप में विरासत में दे रहे हैं और वह भी अपने आने वाली पीढ़ी को यह अपनी संस्कृति की पहचान साड़ी पहनना विरासत में दे कार्यक्रम में सर्व समाज की महिलाएं उपस्थित थी सभी ने बोला हमारे भारतीय नारी होने पर गर्व है उन्होंने कहा साड़ी  नकारात्मक ऊर्जा से नारी को बचाती है कार्यक्रम में डीआर कांति बाथम एस ई सोनाली चौधरी माहेश्वरी महिला मंडल जिला संचालिका सुनीता सारडा माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष नीरू राठी प्रेमलता तोषनीवाल शीला खडलोया शीला सारडा उषा साबू वर्षा सारडा लक्ष्मी टावरी मोना टावरी प्रीति कचोलिया ज्योति व्यास मीना अग्रवाल कृष्णा व्यास शीला चतर सहित सभी समाज की महिलाएं उपस्थित थी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post