ad

माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया


 

माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया 

सिवनी मालवा।

 सीताराम मंदिर में माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी का उत्सव बडे उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया यह उत्सव माहेश्वरी समाज की बंशोउत्पत्ति दिवस की खुशी में मनाया जाता है इस अवसर पर माहेश्वरी समाज द्वारा सीता राम मंदिर से सुंदर बग्गी में भगवान महेश की प्रतिमा को विराजमान कर शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा सीताराम मंदिर से शुरू होकर कल्लू चौक देवी मंदिर बड़ा मंदिर नर्मदा मंदिर गांधी चौक राधावल्लभ मंदिर होते हुए सीताराम मंदिर पहुंची रास्ते में शोभा यात्रा का स्वागत सामाजिक लोगों द्वारा किया गया शोभा यात्रा में महिलाओं द्वारा नृत्य किए गए शोभा यात्रा में सभी सामाजिक बंधु ड्रेस कोड में उपस्थित थे पुरुषों द्वारा सफेद कुर्ता पजामा एवं महिलाओं द्वारा पीली साड़ी एवं लाल दुपट्टा पहना गया था शोभा यात्रा में जय महेश के नारे के साथ एवं भक्ति में भजन  से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया सीताराम मंदिर में शोभा यात्रा पहुंचने के तत्पश्चात भगवान महेश का महाअभिषेक किया गया एवं पूजा अर्चना कर आरती की गई शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए इसमें सर्वप्रथम महेश वन्दना की गई प्रतियोगिताएं रखी गई एवं पुरस्कार वितरण किए गए माहेश्वरी समाज के पत्रकार विनीत राठी को सामाजिक गतिविधि में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया इस अवसर पर  माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष नीरू राठी जिला संचालिका सुनीता सारडा सचिव अनुपमा तोषनीवाल प्रेमलता तोषनीवाल सुधा कचोलिया सुनीता सारडा शीला खडलोया शीला सारडा रेनू राठी मोना टावरी लक्ष्मी टावरी वर्षा सारडा स्वाति कचोलिया उषा साबू नीतिका सारडा पुनीता सारडा श्वेता खडलोया खुशबू सारडा सविता टावरी सुनीता तोषनीवाल शुभांगी सारडा श्वेता साबू सुधा विजय शर्मिला प्रमिला सहित सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post