ad

श्री जन कल्याणेश्वर मंदिर, सैनिक नगर प्रबंध समिति द्वारा मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह


 

श्री जन कल्याणेश्वर मंदिर, सैनिक नगर प्रबंध समिति द्वारा मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह

लखनऊ । सैनिक नगर, लखनऊ स्थित श्री जन कल्याणेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के द्वारा ज्येष्ठ माह के आख़िरी मंगल के शुभ अवसर पर सुंदर काण्ड पाठ के उपरांत 21 मेधावी छात्र/ छात्राओं को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिये प्रशस्ति पत्र व मेडल के साथ सम्मानित किया गया।

मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कर्नल आदि शंकर ने सभी होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उसके पहले भगवान श्री हनुमान जी के आशीर्वाद स्वरूप आचार्य बृजेश कुमार मिश्र ने बच्चों को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बाँधा। इस अवसर पर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष कैप्टन धर्मदेव सिंह, कर्नल जगदीश बाबू, कर्नल केके मिश्र, कर्नल कमल सिंह सहित मंदिर की संपूर्ण प्रबंध समिति, सभी बच्चों के अभिभावक व मंदिर से जुड़े अनेकों निवासी उपस्थित थे। सभी बच्चों को श्रीमती इन्दु सिंह ने मुँह मीठा कराया। सभी उपस्थित भक्त जनो व महिलाओं को अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया गया एवम् प्रसाद वितरण के उपरांत आज की सुबह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कर्नल आदि शंकर मिश्र ने सभी उपस्थित लोगों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। साथ ही शाम को मंदिर परिसर में होने वाले विशाल भंडारे के लिये सबके सहयोग का अनुरोध किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post