ad

विज्ञान शिक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ


 विज्ञान शिक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

 इटारसी । स्टार्च प्रोजेक्ट अंतर्गत पांच दिवसीय विज्ञान शिक्षकों का प्रशिक्षण आज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नर्मदा पुरम  में श्रीमती भावना दुबे संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदा पुरम  के मुख्य अतिथि में प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रत्ना जैन संयुक्त संचालक लोक शिक्षा नर्मदा पुरम की गई।

 संदीप सिंह प्रशिक्षण प्रमुख ने बताया की प्रशिक्षण 18 तारीख से 22 तारीख तक चलेगा, जिसमें नर्मदा पुरम संभाग के जिला हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम से कल 190 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

 प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नए तरीके से पढ़ाए जाने की तकनीक, बच्चों को याद करने की सरल तरीके एवं नए-नए टूल्स के माध्यम से बच्चों को सिलेबस पूर्ण करने का एवं उनमें शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक प्रोजेक्ट बनाकर अपनी शिक्षा की कार्य प्रणाली को श्रेष्ठ प्रदर्शित करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भावना दुबे ने कहा कि इस प्रशिक्षण को शासकीय प्रशिक्षण समझकर औपचारिकता पूरी न की जाए, बल्कि जिस उद्देश्य से इस प्रशिक्षण को प्रारंभ किया गया है उसे उद्देश्य की अंतिम ऊंचाई तक पहुंचने का प्रयास करें ।

  कार्यक्रम के कोर्स डायरेक्टर श्री राजेश शर्मा रहेंगे।

 कार्यक्रम संचालित करने में श्री संदीप सिंह, आरके सैनी, अश्विनी मालवीय, आशीष पटेल, अमर सिंह रघुवंशी ,राकेश सराठे ,मयूरी पटेल, राखी चौहान ,सेवक राम सोलंकी, मुकेश सकतपुरिया, कविता सिंह, बख्तावर खान, सविता दुबे कर्तव्य पालन पर उपस्थित रही

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post