ad

श्याम कीर्तन के आयोजन में श्याम प्रेमी भाव विभोर हो गये


 

श्याम कीर्तन के आयोजन में श्याम प्रेमी भाव विभोर हो गये 

सिवनी मालवा । श्याम कीर्तन का आयोजन पवित्र धर्मस्थल दूधियावाड़ में आयोजित किया गया मौसम देखते हुए बाबा की कृपा से निर्विघ्न कार्यक्रम सफल संपन्न हुआ पंडाल को वाटरप्रूफ बनाया गया था बाबा की प्रतिमा का अलौकिक श्रृंगार किया गया बाबा के स्थान को फूलों से सजाया गया ज्योत जलाई गई सभी श्याम प्रेमियों ने लाइन में लगकर बाबा की ज्योत में घी एवं नारियल डालकर बाबा का आह्वान किया बाबा को अनगिनत भोगो का प्रसाद लगाया गया  कार्यक्रम में कीर्तन गायक इटारसी के हार्दिक राठी एवं जयपुर के अभिषेक नामा ने अपने कीर्तन की प्रस्तुति दी मधुर आवाज में सुंदर कीर्तन सुनकर श्याम प्रेमी भाव विभोर हो गये श्याम प्रेमियों की फरमाइशो पर कीर्तन चलते रहे सभी ने कीर्तन का आनंद लिया पूरा पंडाल श्याम भक्ति में ली हो गया कीर्तन में इत्र एवं पुष्प की बर्षा की गई कार्यक्रम का  स्थान दूर होने के श्याम प्रेमियों ने आवागमन के साधन उपलब्ध कराये विधायक प्रेम शंकर वर्मा पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन द्वारा गायको का सम्मान किया गया कार्यक्रम के अंत में श्याम बाबा की महाआरती की गई एवं प्रसादी वितरण किया गया इस अवसर  पर सचिन महेश्वरी हर्ष महेश्वरी विनीत राठी राजा तिवारी श्रीधर अग्रवाल रितेश मालवीय दीपक राठी जयेश खंडेलवाल  अमित गोयल दीपक सोनी मोहन अग्रवाल दिलीप अग्रवाल श्याम अग्रवाल नरेंद्र राठौर आकाश साहू रजनीश यदुवंशी सहित हजारो की संख्या श्याम प्रेमी उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post