संतोष श्रीवास्तव सम्मानित
भोपाल । हिंदी की पहली मौलिक कहानी "एक टोकरी भर मिट्टी" के लेखक कर्मयोगी पंडित माधव राव सप्रे की 153 वीं जयंती लघुकथा शोध केंद्र भोपाल के द्वारा लघुकथा दिवस के रूप में मनाई गई ।
इस अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन एवं अलंकरण समारोह में अतुल प्रभाकर (पुत्र विष्णु प्रभाकर)
संतोष चौबे (वरिष्ठ साहित्यकार)विकास दवे(निदेशक मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी) के हाथों
संतोष श्रीवास्तव को मिला मातुश्री धनवंती देवी लघुकथा सम्मान।
यह सम्मान उनकी पुस्तक "मुस्कुराती चोट" लघुकथा संग्रह पर प्रदान किया गया।
इस पुस्तक की दो लघुकथाएं "मुस्कुराती चोट" और "उषा की दीपावली" महाराष्ट्र बोर्ड के 11वीं के कोर्स में लगी हैं।
Tags:
साहित्यिक समाचार
.jpg)
