ad

मंच की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष चौरे ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की


 

मंच की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष चौरे ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की

इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक मंच अध्यक्ष डॉ अनिरुद्ध शुक्ला की अध्यक्षता में, गोठी धर्मशाला में संपन्न हुई।

बैठक में मंच के वार्षिक एजेंडे पर चर्चा हुई।  माह जुलाई में वृक्षारोपण अगस्त में स्वास्थ्य परीक्षण, सामग्री वितरण सितंबर में मेधावी छात्रवृत्ति वितरण एवं सांस्कृतिक  कार्यक्रम अक्टूबर में व्याख्यान कार्यक्रम के आयोजन की कार्य योजना तैयार की गई ।

बैठक में सुनील बाजपेई को सांस्कृतिक कार्यक्रम डॉ उप्पल व्याख्यान माला काआयोजन प्रभारी, शिव प्रकाश चौबे को स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी कार्यक्रम की जबाब देही राजकुमार दुबे को सौंपी गई।

बैठक के मध्यांतर में नगर पालिका ।अध्यक्ष पंकज चौरे की उपस्थिति हुई सभा के अध्यक्ष डॉ शुक्ला एवं सदस्यों ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर चौरे जी का स्वागत। किया।

नगर पालिका अध्यक्ष चौरे ने मंच परिवार के सदस्यों से विचार विमर्श के दौरान जानकारी दी कि शासकीय प्राथमिक  सिंधी शाला का कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सूरजगंज में संविलियन करवाने की शीघ्र कार्रवाई की जावेगी। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जमानी रोड एवं शहर के खाली स्थानों पर नीम के 300 वृक्षों के वृक्षारोपण  करने में नगर की प्रतिष्ठित संस्था वरिष्ठ नागरिक मंच को इस कार्यक्रम में सहभगिता देने का निवेदन किया,   वाटर हार्वेस्टिंग के संदर्भ में  ,मंच परिवार का जो सदस्य अपने आवास पर वाटर हार्वेस्टिंग करवाना चाहे तो नगर पालिका की और से प्लंबर उपलब्ध करवाने की बात कही सामग्री की व्यवस्था सदस्य को करना होगी। 

चौरे ने कहा कि नगर में जल संरक्षण के लिए 34 कुंए साफ करवाने लक्ष्य निर्धारित किया हैं। नगर में बर्षा काल में  जल भराव  वाले स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग करवाने की कार्यवाही की जावेगी ,मंच की सलाह  व सुझाव को अपने नगर की बेहतरी के लिए स्वीकार करेंगे।नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में मंच के सदस्यों को आमंत्रित करेंगे। आमंत्रित करने पर श्री चौरे ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

मंच के सदस्य सुनील बाजपाई ने मंच की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष चौरे की उपस्थिति के लिए आभार माना।

बैठक में आशा अग्रवाल सीपी ठाकुर डॉ ज्ञानेंद्र पांडे डॉक्टर स उप्पल मोहन भाई पटेल अशोक सक्सेना राजकुमार दुबे घनश्याम दास मित्तल शिव प्रकाश चौबे सुधीर गोठी ठश शिवनारायण बुधोलिया विजय मंडलोई सुशील कुमार शर्मा सुनील बाजपेई आदि की विशेष उपस्थिति रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post