पहला सुख निरोगी काया दूसरा सुख घर में माया – आशीष जोशी
भोपाल । दुष्यंत संग्रहालय में अभिनव प्रयोग के तहत दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय की राज सदन में साहित्यकारों के लिए स्वास्थ्य सह समृद्धि कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आशीष जोशी, क्लस्टर हेड एचडीएफसी म्युचुअल फंड भोपाल, मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय कुमार, निर्देशक भारतीय स्टेट बैंक ज्ञानार्जन विकास केंद्र भोपाल मंचासीन थे।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संदीप रावत जोनल मैनेजर श्रीराम फाइनेंस भोपाल एवं डॉक्टर संजय सक्सेना सहसचिव मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा समिति भोपाल उपस्थित थे।
आशीष जोशी ने कहा कि निश्चित रूप से स्वास्थ्य पहली प्राथमिकता है साथ में ज़िंदगी में चुनौतियों का सामना करने हेतु एक अच्छा इन्वेस्टमेंट प्लान भी उतना ही ज़रूरी होता है।
डॉ संजय श्रीवास्तव ने साहित्यकारों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। एचडीएफ़सी बैंक के श्री अभिषेक पांडे में म्यूच्यूअल फण्ड में सिप की जानकारी प्रदान करते हुए बाज़ार से लाभ उठाने की तकनीक बताईं। श्रीराम फाइनेंस के विकास प्रबंधक श्री कुशल जैन ने अपनी बचत को फिक्स्ड डिपाजिट में निवेश के माध्यम से किस तरह बढ़ाना विषय पर प्रस्तुति दी। उन्होंने वीभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की संकल्पना, संयोजन एवं संचालन के श्री सुरेश पटवा ने किया। स्वागत उद्बोधन विशाखा राजुरकर ने एवं आभार प्रदर्शन श्री वी के श्रीवास्तव ने व्यक्त किए।
करुणा राजुरकर
निदेशक
दुष्यन्त कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय
भोपाल
.jpg)
