ad

महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें छात्राएं : पाण्डेय


 

महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें छात्राएं : पाण्डेय 

- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी में मनाया गया प्रवेशोत्सव

-स्कूल में प्रवेश लेने वाली छात्राओं का टीका लगाकर किया स्वागत, बांटे उपहार

ग्वालियर। शासकीय कन्या उच्चतर माघ्यमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी में स्कूल चले अभियान के अंतर्गत गुरुवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया। प्रवेश उत्सव के दौरान छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। सरस्वती वंदना के साथ प्रवेश उत्सव की शुरूआत हुई। 

प्रवेशोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख समाज सेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय ने कहा कि छात्राओं को चाहिए कि वे पढ़ाई के दौरान ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम से उसे हासिल करें। इसके लिए जरूरी है कि महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें। शिक्षा जीवन को मूल्यवान बनाती है और समाज व राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देती है। इसलिए जरूरी है कि आप पढ़ लिखकर आगे बढें़ और देश के विकास में महत्ती भूमिका निभाएं। 

प्राचार्य दीपक शर्मा ने कहा कि शिक्षा से जीवन में नैतिक मूल्यों के साथ ही समाज सेवा की भावना, सामाजिक समरसता और न्याय के महत्व को समझने में मदद मिलती है। शिक्षा ही है जो मानव और समाज के हर पहलू पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। क्योंकि शिक्षा से ही जन्मजात शक्तियों का विकास, ज्ञान एवं कला-कौशल में वृद्धि के साथ व्यवहार में परिवर्तन किया जाता है।

स्कूल के सेवानिवृत शिक्षक एवं विशिष्ट अतिथि गणेश चतुर्वेदी ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। 

अतिथियों ने छात्राओं का टीका लगाकर स्वागत किया। पाठ्य सामग्री का वितरण किया। पहली बार स्कूल आने वाली छात्राओं को उपहार भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन कविता रायजादा ने तथा आभार व्यक्त अनवार खान ने किया। 

इस दौरान सुमन मौर्य, बृजेश चतुर्वेदी, संदीप शर्मा, वंदना अग्रवाल, शिरीष तिवारी, रुचि चौहान एवं संगीता सिंह विशेष रूप से मौजूद थीं।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post