ad

पुलिस ने अंतरप्रांतीय गिरोह से 16 मोटरसाइकिल जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया



 पुलिस ने अंतरप्रांतीय गिरोह से 16 मोटरसाइकिल जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने अभियान चलाकर अंतरप्रांतीय गिरोह की धरपकड़ करते हुए चोरी गई 16 मोटरसाइकिल बरामद की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । मंगलवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री सतनामसिंह ने यह जानकारी दी 

सी एस पी ने बताया कि मंदसौर थाना प्रभारी नईआबादी क्षेत्र वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा अन्तराज्यीय चोर गिरोह के 6 आरोपीयो को गिरफ्तार कर चोरी गई 16 मोटसाईकल जप्त की गई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपियों की उम्र 20 से 32 वर्ष के बीच की होकर युवा हैं , 

पता चला है कि आरोपी पहले भी वारदातें कर चुके हैं , सधन पूछताछ की जारही है । सभी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है । जब्त की गई मोटरसाइकिल का मूल्य 15 लाख रुपए आंका गया है ।

                                                 घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  विगत कुछ समय में नई आबादी थाना क्षैत्र एवं आसपास लगातार मोटरसाईकल चोरी की घटनाए सामने आ रही थी,  30जून  को फरियादी सोनु पिता गजानंद देवडा निवासी स्टेशन रोड  जनता कालोनी मंदसौर द्वारा रिपोर्ट किया कि  मोटरसाईकल एमपी 14 एमजे 7053 को सीतामऊ फाटक रामजी  होटल के सामने से दिनांक 29 की शाम को अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना नईआबादी पर अपराध क्रमांक 127/24 धारा 379 भादवि के अन्तर्गत पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया, तथा थाना प्रभारी नईबादी निरीक्षक वरुण तिवारी के मार्गदर्शन में एक टीम गठीत की गई गठित  टीम के द्वारा उस क्षेत्र मे बहुत सारे सीसीटीवी केमरे खगाले गये।  गठीत टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी गुणवत्ता का प्रयोग करते हुए 6 आरोपीगणो को हिरासत में लेकर पुछताछ की गई एवं आरोपियों से चोरी गई मोटरसाईकल को जप्त कर अन्य चोरी गई मोटरसाईकलो के संबंध में पुछताछ की गई 

 पुलिस थाना क्षैत्र एवं आस पास से चोरी गई कुल 16 मोटरसाईकल को आरोपीगणो के कब्जे से जप्त की गई है। 

गिरफ्तार आरोपी – 

01. आदित्य पिता किशोर प्रजापति जाति कुम्हार उम्र 21 साल निवासी स्टेशन रोड महादेव विहार कालोनी मल्हारगढ, 

02. विक्रम पिता नाथुलाल भील उम्र 29 साल निवासी गुडबेली, थाना पिपलियामण्डी 

03. सूरज पिता नागुलाल सुर्यवंशी जाति चमार उम्र 27 साल निवासी पलासिया थाना भावगढ

04. मनीष पिता दिनेश निनामा जाति भील उम्र 20 साल निवसी स्टेशन मल्टी मल्हारगढ,

05. मांगुदास पिता रघुनाथ दास बैरागी उम्र 32 साल निवासी सेमलियारानी थाना सीतामऊ, 

06. अभिषेकसिंह पिता राजेन्द्रसिंह भदौरिया उम्र 25 साल निवासी रेल्वे स्टेशन के पास मल्हारगढ

जप्तशुदा मश्रुका – आरोपीगणो द्वारा चोरी की गई कुल 16 मोटरसाईकल किमती 15 लाख रुपये, थाना नईआबादी मंदसौर, थाना कोतवाली मंदसौर, जावरा, रतलाम, प्रतापगढ, भीलवाडा, झालावाड जिले से चोरी गई मोटरसाईकल को जप्त किया गया है।

            इस मामले में थाना प्रभारी नई आबादी निरीक्षक वरुण तिवारी व  सुनीलसिंह तौमर, जीवन राठौर,  रमीज राजा, रोहित जाट,   जितेंद्रसिंह, गगन राठौर, रोहित चाकरे, पुष्कर धनगर,  कन्हैयालाल मीणा,  रामकृष्ण नागदा, राहुल यादव, राजकुमार बंसल, शेषमल नागदा,  वाहिद, पुष्पराजसिंह, नेमाराम जाट, थाना कोतवाली से अर्जुनसिंह धर्मेन्द्र व सायबर सेल आशीष बैरागी मनीष बघेल, राजेन्द्र सांवलिया, प्रदीपसिंह सिसौदिया का सराहनीय योगदान रहा है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post