ज्योतिष सम्मेलन में राजकुमार सोनी होंगे अतिथि
भोपाल। ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल एवं कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन के संयुक्त तत्वाधान में 13 ,14 जुलाई को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सभागार मैपकास्ट नेहरू नगर भोपाल में पंचम कालिदास ज्योतिष सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। विराट ज्योतिष सम्मेलन में देश विदेश के तीन सौ से अधिक ज्योतिषाचार्य भाग ले रहे हैं।
सम्मेलन में भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवम पत्रकार राजकुमार सोनी अतिथि होंगे। *बता दें कि श्री सोनी को* विगत चार साल में 25 से अधिक सम्मेलनों में ज्योतिष विधा में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए ज्योतिष एवं वास्तु संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
Tags:
समाचार
.jpg)
