श्रावण माह के पहले सोमवार नर्मदा जल से कांवड़िए करेंगे बाबा शरददेव का जलाभिषेक :19 वें साल में निकलेगी कांवड़ यात्रा, मां नर्मदा के जल से करेंगे बाबा शरददेव का जलाभिषेक
इटारसी। श्री राम विवाह जैसे भव्य आयोजन करने वाली श्री देवल मंदिर काली समिति द्वारा श्रावण माह में कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैंं। श्री देवल मंदिर समिति प्रमुख जयप्रकाश करिया पटेल ने बताया कि पिछले 18 सालों से निरंतर कांवड यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस साल भी 21 जुलाई की रात कांवड़िए इटारसी से नर्मदापुरम के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां से कांवड़ में मां नर्मदा का जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए 22 जुलाई श्रावण माह के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा शरददेव धाम के लिए रवाना होगी। सुबह 4 बजे कांवड़िए नर्मदा जल लेकर शरददेव के लिए निकलेंगे। सतपुड़ा की ऊंची पहाड़ियों पर विराजे बाबा शरददेव का जलाभिषेक किया जाएगा। कावड़ यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं का निश्शुल्क पंजीयन समिति द्वारा किया जा रहा है। कावड़ यात्री भगवा रंग के वस्त्र धारण करेंगे। हर साल सैकड़ों श्रद्धालु इस कांवड यात्रा में शामिल होते हैं। बोल बम के जयकारों ओर ढोल ढमाकों के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में कांवड़ तैयार की जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि श्रावण माह में पूरे देश में शिवभक्त कांवड़ यात्रा का आयोजन करते हैं। पिछले 18 सालों से निरंतर श्री देवल मंदिर काली समिति द्वारा कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है, जगह-जगह शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की जाती है। हर साल श्रावण माह में हजारों श्रद्धालु घने जंगल के बीच पहाड़ों पर विराजे बाबा शरददेव का पूजन अर्चन करते हैं।
.jpg)
.jpeg)