गाँव बवानियाँ के राजेन्द्र आर्य काठमांडू, नेपाल में 'वैश्विक मानवीय पुरस्कार' 2024 से सम्मानित
मुजफ्फरपुर । गांव बवानियां निवासी राजेन्द्र आर्य को शिक्षा,साहित्य और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू (नेपाल ),महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ,वाराणसी,तथा गुरु विद्यापीठ, रोहतक (भारत )के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ’वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारत_नेपाल में सामाजिक परिवर्तन’ विषयक सम्मेलन सह सम्मान समारोह में अपराजिता फाउंडेशन,नेपाल के सहयोग से 'वैश्विक मानवीय पुरस्कार' 2024 (Global Huminatarian Award )से सम्मानित किया गया है l त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू के परिसर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान नेपाल के स्थानीय सांसद प्रतिनिधि सभा ,अमरेश कुमार सिंह एवं त्रिभुवन विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ संजीता वर्मा,हिंदी केंदीय विभाग त्रिभुवन विश्वविद्यालय की हिंदी प्रवक्ता डॉ. प्रो. लक्ष्मी,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, हिंदी के सह आचार्य डॉ. प्रो. चंद्रशेखर सिंह,द्वारा उन्हें अंग वस्त्र, रुद्राक्ष की माला, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम का उद्घाटन 9 जून को नेपाल के माननीय उपप्रधानमन्त्री श्री नारायण क़ाज़ी श्रेष्ठ ने किया और हरियाणा से पधारे पद्म श्री महावीर गुड्डू व उनकी टीम द्वारा हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा उनका स्वागत किया गया ।
दो दिन के इस कार्यक्रम का श्रेष्ठ संचालन रजनी प्रभा, मुज़फ़्फ़रनगर बिहार ने किया।कार्यक्रम के प्रथम दिन अतिथियों का स्वागत तथा शोधार्थियों द्वारा शोध-पत्रों का वाचन किया गया। दूसरे दिन सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।
राजेंद्र आर्य दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। लेखन का वे अपने कॉलेज समय से शौक़ रखते हैं। भिन्न-भिन्न राष्टीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में इनकी रचनाएं निरंतर प्रकाशित होती रहती है। इन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड भी प्राप्त हो चुके हैं। राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा में सचिव के पद पर कार्य कर रहे हैं और राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा में यह वैदिक प्रवक्ता है तथा युवाओं को वैदिक प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से वैदिक शिक्षा देकर उनके जीवन को सही दिशा देने का कार्य करते रहते हैं । वो अपने गाँव मे भी सर्वोदय संगठन से जुड़कर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
राजेंद्र आर्य को इस अभिनव उपलब्धि के लिए उनके परिचितों, मित्रों और गाँव सरपंच व ज़िले के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दी और आर्य जी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
.jpg)
