ad

करुणाधाम में आत्म और जन कल्याण के लिए 3 महीने में सम्पूर्ण हुए सवा करोड़ जप


 करुणाधाम में आत्म और जन कल्याण के लिए 3 महीने में सम्पूर्ण हुए सवा करोड़ जप

भोपाल: 20 जुलाई, 2024

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज के सानिध्य में शिष्य-सेवकों ने आत्म कल्याण और जन कल्याण के उद्देश्य से सवा करोड़ जप का संकल्प लिया था, शनिवार को उसकी महायज्ञ के साथ पूर्णाहूति हुई। इस संकल्पित महायज्ञ को उज्जैन के विद्वान पंडित श्री संतोष पंड्या के मार्गदर्शन में सम्पन्न किया गया।

आज से 3 महीने पहले करुणाधाम आश्रम के लगभग 250 युवा समूह और शिष्य-सेवकों द्वारा संकल्प लिया गया था कि वे गुरुदेव श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज एवं जनकल्याण के लिए सवा करोड़ जप करेंगे। इसमें गुरुदेव सुदेश शांडिल्य के सानिध्य में 5100 आहुतियों के साथ और दुर्गा शप्तसती पाठ एवं वेद मंत्रो के साथ यह महायज्ञ और जप गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले संपन्न हुआ।

करूणाधाम आश्रम में पीठाधीश्वर गुरूदेव श्री सुदेश जी शाण्डिल्य महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव आज शुरू हुआ। महोत्सव में सुबह से पिछले तीन माह में शिष्य सेवकों द्वारा किये गये गुरू मंत्र के सवा करोड़ जाप के लिये महायज्ञ एवं आहूतियाँ हुई। शाम को ब्रह्मलीन गुरूदेव श्री बालगोविन्द जी शाण्डिल्य महाराज की महाआरती हुई। 

आगामी कार्यक्रम

रविवार 21 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से महाअभिषेक एवं गुरू गीता का पाठ होगा। सुबह 10:30 बजे ओम स्नान और शाम 6:30 बजे से गुरूदेव पादुका पूजन एवं आशीर्वचन होंगे। सोमवार 22 जुलाई को शाम 4:30 बजे भव्य पालकी उत्सव और रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रख्यात गायक श्री तापस उपाध्याय द्वारा कबीर व गुरू भजन की प्रस्तुति दी जायेगी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post