ad

रवींद्र के हाथ सुदर्शन की कमान : अध्यक्ष रवींद्र सोनी का प्रशासन देखेंगे गांधी और खान


 रवींद्र के हाथ सुदर्शन की कमान : अध्यक्ष रवींद्र सोनी का प्रशासन देखेंगे गांधी और खान

इटारसी । लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन के जुलाई से प्रारंभ हो चुके सत्र 2024-25 नई कार्यकारिणी में लायन रवींद्र सोनी ने अध्यक्ष का दायित्व सम्हाल लिया है। इसी सत्र में क्लब सचिव और कोषाध्यक्ष का दायित्व चार्टर एवं वरिष्ठ सदस्य लायन बी बी आर गांधी और लायन अयूब खान सम्हाल रहे हैं। क्लब के संचालक मण्डल एवं अन्य आधिकारिक दायित्वों की घोषणा 4 अगस्त को संस्थापन समारोह में की जाएगी। 

संस्थापन समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी होंगे। विशेष अतिथियों में नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे और पीडीजी लायन कमल भण्डारी रहेंगे। कार्यकारिणी में शपथ एवं संस्थापन अधिकारी पीडीजी लायन अनिल झा रहेंगे। 

इस कार्यक्रम की संचालन समिति के अध्यक्ष लायन रवि अठोत्रा एवं उपाध्यक्ष लायन संदीप तिवारी ने बताया कि सुदर्शन क्लब की डिस्ट्रिक्ट 3233जी2 में अलग पहचान है। सुदर्शन के हाथ मानवता के साथ के ध्येय वाक्य के साथ क्लब पिछले कई वर्षों से काम करते हुए डिस्ट्रिक्ट 3233जी2 एवं मल्टीपल 3233 में हर वर्ष अवार्ड्स जीतता रहा है। लायन संदीप तिवारी ने बताया कि निवृत्तमान अध्यक्ष लायन विनोद चौरे के कार्यकाल में किए गए कामों के आधार पर क्लब को उत्कृष्ट सेवा सम्मान मिला है, वहीं डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट के सम्माननीय सदस्य लायन रवि अठोत्रा को हंगर पर और लायन अंजना तिवारी को पीस पोस्टर पर रिकार्ड बनाने के लिए निवृत्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जे पी एस जौहर ने सम्मानित किया है। इंटरनेशनल पोर्टफोलिओ डीसी लायन बी बी आर गांधी को सात ज़ूम मीटिंग करने और उद्देश्यपरक परिपत्रों को जारी करने के लिए सम्मानित किया गया, इसी दौरान उन्हें 73 बार रक्तदान करने के लिए डीसी एप्रीशीऐशन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

नवागत अध्यक्ष लायन रवि रवींद्र सोनी के नेतृत्व में एक वृहद वृक्षारोपण पहली सेवा गतिविधि को पर्यावरण संवर्धन के किया गया है। लायन रवींद्र सोनी ने बताया कि निवृत्तमान अध्यक्ष लायन विनोद चौरे के अनुभव के साथ साथ सचिव लायन गांधी एवं कोषाध्यक्ष लायन खान के प्रशासनिक सहयोग के अलावा क्लब के संस्थापक एवं वरिष्ठतम साथी लायन अठोत्रा, लायन अशोक मालवीय, लायन संदीप तिवारी, लायन अंजना तिवारी, लायन ओ पी गांधी, लायन संजय गोठी, लायन अनिल दुसाने, प्रदीप चौधरी, कैलाश चौधरी आदि सहित क्लब की सम्मानित महिला सदस्य के सहयोग एवं मार्गदर्शन से हम कुछ विशेष गतिविधियों को हाथ में लेकर संचालित करेंगे। इस वर्ष कुछ बहुत ही शानदार व्यक्तित्व के धनी लोग  4 अगस्त को आयोजित संस्थापन समारोह में क्लब की सदस्यता की शपथ लेंगे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post