ad

शांति धाम को 51 फलदार पौधे प्रदान किए गए


 शांति धाम को 51 फलदार पौधे प्रदान किए गए 

इटारसी । पौधारोपण करने वाले प्रचार नहीं करते बल्कि चुपचाप पौधे खरीद कर लाकर दे देते हैं। ऐसे ही एक व्यक्तित्व है  चौधरी संजय  राय जो कि साईं फॉर्चून सिटी में रहते हैं। अपने पूर्वजों की स्मृति में एवं इटारसी शहर में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए इनके द्वारा पूरे शहर के लिए ढाई सौ से अधिक फलदार पौधे लाये गए हैं ,जिसमें से 51 फलदार पौधे जामुन, आम, विही, आंवला शामिल है शांति धाम शमशान घाट जन भागीदारी समिति को शांति धाम में पौध रोपण के लिए दिए गए हैं। अगले 48 घंटे में शांति धाम में 51 पौधे रोपित कर दिए जाएंगे। उनके लालन पालन की जवाबदारी शांति धाम समिति की रहेगी। शांति धाम समिति के सदस्य कार्यकारी प्रमोद पगारे ने चौधरी संजय राय  का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि सभी पौधे अगले 48 घंटे में शांति धाम में रोप दिए जाएंगे। शांति धाम में हजारों की संख्या में पौधे अब वृक्ष बन गए हैं जिसे वन विभाग और नागरिकों द्वारा प्रदान किया गया है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post