मंडी परिसर में पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन, पर्यावरण सरंक्षण का लिया संकल्प
इटारसी। पर्यावरण सरंक्षण के संकल्प को लेकर आज मंडी परिसर में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई।
मंडी व्यापारी विनीत राठी के जन्मदिन के अवसर पर सभी व्यापारियों ने परिसर में पौधे लगाए।
इस अवसर पर व्यापारी सतीश अग्रवाल सांवरिया, आशीष दुबे मनोज चांडक, टीपू अग्रवाल, चुटई महाराज, राजकिशोर पटेल, अशोक चौधरी राजकुमार साहू, राजेश वशिष्ठ, वैभव शर्मा, प्रमोद यादव, राजेन्द्र तोमर, आकाश सहित मित्र मंडली के सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी व्यापारियों ने संकल्प लिया कि हर खुशी के अवसर पर पेड़ लगाए जाएंगे। राठी ने कहा कि हर नागरिक एक पौधा लगाए साथ ही उसकी देखभाल भी करे, ऐसा करने से धरती को फिर हरा भरा बनाया जा सकता है। पौधे लगाने से पर्यावरण शुद्ध होता है, पेड़ लगाने से हमें ऑक्सीजन मिलती है।
Tags:
समाचार
.jpg)
