ad

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि 10 की जगह 5 जुलाई को जारी होगी


 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि  5 जुलाई को जारी होगी

भोपाल । प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है।इस महीने में भी योजना की अगली किस्त तय समय से पहले जारी की जाएगी। राज्य सरकार ने इस बार 10 की जगह 5 जुलाई को ही 14वीं किस्त जारी करने का फैसला किया है, इसके तहत बहनों के खाते में फिर 1250 रु आएंगे।

जल्द बढ़ाई जाएगी राशि

दरअसल, 29 जून को बालाघाट में एक सभा के दौरान सीएम मोहन ने कहा था कि मध्य प्रदेश सरकार ने हमेशा लाड़ली बहनों का ध्यान रखा है और आगे भी रखेगी। 5 जुलाई को लाड़ली बहनों के खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।इसके अलावा जल्द ही हम इस योजना की कुछ राशि भी बढ़ाएंगे।

इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान सीएम ने कहा था कि चुनाव खत्म होने के बाद योजना में छूटे लोगों के नाम जोड़े जाएंगे। हर महीने की 10 तारीख को बहनों के बैंक खाते में राशि जमा हो जाएगी और यदि छुट्टी अथवा अन्य किसी कारण से ऐसा संभव नहीं हुआ तो पहले जमा हो जाएगी।विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने घोषणा की थी कि यह राशि धीरे-धीरे बढ़ा कर ₹3000 कर दी जाएगी, इस वादे को भी पूरा किया जाएगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post