ad

महिला स्लो ड्राइविंग में विजेता दीप्ति और उपविजेता कविता ने मारी बाजी


 महिला स्लो ड्राइविंग में विजेता दीप्ति और उपविजेता कविता ने मारी बाजी 

इटारसी। आदर्श संस्था इटारसी के द्वारा महिलाओं के बीच में धीमी स्कूटी चालन की प्रतियोगिता के अंतिम चरण का आयोजन सोमवार को किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने दुपहिया वाहन चलाकर अपनी दक्षता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में महिलाओं को स्कूटी को निर्धारित ट्रैक पर धीमी रफ्तार से 100 फीट करीब की दूरी को पार करना था जिसमें दो मोड बनाए गए थे। इस 100 फीट की दूरी को बहुत धीरे-धीरे चलते हुए बेस्ट टाइमिंग निकलना था जिसके लिए बड़ी संख्या में उपस्थित महिला प्रतिभागियों ने अपनी ड्रायविंग स्किल द्वारा दिखाई।

अपना बेस्ट टाइम निकालने के लिए सभी को दो बार अवसर दिए गए थे पहली बार जिसने अपना बेस्ट टाइमिंग को निकाला था उसे चैलेंज करने के लिए दूसरों को भी दोबारा मौका दिया गया। बहुत उत्साह के साथ महिलाओं ने प्रतिभागिता करते हुए विजेता एवं उपविजेता स्थान पर बेस्ट टाइमिंग निकाल करके नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। 

आयोजन समिति अध्यक्ष भारत भूषण और वरिष्ठ सहयोगी रवि अथोत्रा ने सबसे पहले प्रतिभागी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को न केवल सड़क पर यातायात के नियमों का पालन करना होता है बल्कि अपने दिमाग और कौशल के द्वारा सड़क दुर्घटना से भी खुद बचना होता है और दूसरे को भी बचाना होता है। इतने उत्साह के साथ भाग लेने के लिया अग्रिम धन्यवाद एवं जीतने के लिए शुभकामनाएं दी।

प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद सभी से सामूहिक रूप से यातायात के नियमों को पालन करने की शपथ दिलाई थी इस अवसर पर एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर संदीप तिवारी जी और प्रिंसिपल अंजना तिवारी जी विशेष रूप से उपस्थित थी। 

प्रथम स्थान पर आई दीप्ति चौहान ने 48.96 सेकंड का समय निकाल कर विजेता और कविता मनवानी ने 48.03 सेकंड पर आकर उपविजेता बनी। 

आदर्श संस्था की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन एवं इटारसी पंख का विशेष सहयोग मिला।

इससे पहले पुरुष वर्ग में राजेंद्र राजपूत ने जय स्तंभ चौक पर धीमी गति से निर्धारित ट्रैक पर मोटर साइकिल चलाकर सर्वश्रेष्ठ टाइम निकाला था और विजेता घोषित किए गए थे। महिला वर्ग की प्रतियोगिता दो चरण में सम्पन्न हुई। पहला चरण यातायात जागरूकता की कार्यशाला के आयोजन के दौरान नालंदा स्कूल प्रांगण में लायंस क्लब इटारसी पंख के सहयोग से हुई थी। तत्समय मुख्य अतिथि के रूप में जेड सी लायन बलजीत कौर सोखी, अध्यक्ष ऋतु राजपूत, सचिव भारती चौकसे सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। दूसरे चरण में सोमवार 1 जुलाई को एक्सीलेंट स्कूल प्रांगण में बड़ी संख्या में प्रतिभागी महिलाओं एवं युवतियों ने प्रतिभागिता की। दोनों चरणों में सबसे बेहतर टाइमिंग प्रथम और द्वितीय स्थान पर रही दीप्ति चौहान और कविता मनवानी ने निकाला।

इन विजेताओं को शीघ्र ही एक समारोह में नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण के लिए सम्माननीय अथिति से उपलब्धता सुनिश्चित होने की डेट को शीघ्र ही घोषित किया जाएगा।

प्रतियोगिता की आयोजन समिति में अन्य सम्मानित सदस्यों में लायंस क्लब से विनोद चौरे, अशोक मालवीय, अयूब खान, रवींद्र सोनी, प्रदीप चौधरी, नीलम गांधी, अनिता राठौर, ज्योति जगदेव और निदा फरहीन, आदर्श संस्था के सम्मानित सदस्यों एवं सहयोगियों में अनिल सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी सामाजिक कार्यकर्ता राकेश पाण्डेय, आमिर अंसारी, धर्मेंद्र रणसूरमा, अजय चौकसे, उमेश चौकसे, पत्रकार ताज खान, सुनीता ठाकुर और राधा भाटी का सक्रिय सहयोग रहा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post