कालेज चलो अभियान के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं महाविद्यालय की प्रवेशप्रक्रिया और नियमों की जानकारी दी
सागर । शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार दुबे एवं नोडल अधिकारी डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार जून-जुलाई 2024-25 कॉलेज चलो अभियान चलाया जा रहा हैं, महाविद्यालय की टीम ने कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत जैन हाई स्कूल सागर में पहुँचकर, सत्र 2024-25 की प्रवेश प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तार से प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रवेश की प्रक्रिया और नियमों की जानकारी पी पी टी के माध्यम से दी और महाविद्यालय में प्रवेश हेतु प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को नवीन सत्र 2024-25 में प्रवेश संबंधित सम्पूर्ण ई-प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही नई शिक्षा नीति 2020 में विद्यार्थियों को विषय चयन, क्रेडिट सिस्टम, गुणवत्ता एवं नवाचार के बारे में बताया। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति, गांव की बेटी, प्रतिभा किरण, मुफ्त स्टेशनरी और किताबें योजना, पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति, अनुसंधान छात्रवृत्ति, आवास योजना, अनुसंधान योजना (विशेष रूप से विकलांगों के लिए), विशेष रूप से सक्षम छात्र योजना, मेधावी छात्रों के लिए मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विभिन्न संकायों में प्रवेश प्रक्रिया एवं स्नातक पाठ्यक्रमों से डिग्री प्राप्त कर रोजगार के अवसरों के जानकारी भी दी। महाविद्यालय से डॉ.अभिलाषा जैन, डॉ .राणा कुंजर सिंह ठाकुर ,डॉ. बसुंधरा गुप्ता , डॉ . सबीह ताबीर सहित अन्य स्टाफ ने भी कॉलेज चलो अभियान की जानकारी विद्यार्थियों को दी। इस अभियान से भ्रमण किए गए विद्यालय के 100 विद्यार्थियों को लाभान्वित तथा उनकी जिज्ञासा का समाधान महाविद्यालय टीम द्वारा किया गया, इस अवसर पर प्राचार्य श्री आर.के.यादव , श्रीमती जाह्नवी पाण्डेय एवं श्री दीपक बिलथरे, कुमारी निशा पटेल, श्री मती अंजना दुबे, कु. सुप्रिया रैकवार आदि विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में आप सभी ने यथायोग्य सहयोग दिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।
.jpg)
