जन जातीय छात्रावास हुरावली में हुआ वृक्षारोपण
ग्वालियर -ग्वालियर जिलांतर्गत कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान और अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग के निर्देशानुसार जिले भर के छात्रावासों में वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है।उसी क्रम में आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास हुरावली में भी वृक्षारोपण कार्य किया गया। वृक्षारोपण का पुनीत कार्य डॉ.केशव पांडेय जी कार्यालय प्रमुख केन्द्रीय संचार मंत्री माननीय ज्योतिरादित्य सिंधिया के कर कमलों द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर जीतेन्द्र डंगरौलिया जिलाध्यक्ष सरपंच संघ , सरपंच बांहगी खुर्द, राजेन्द्र मुदगल, हरिओम गौतम, बृजेश गुप्ता, अशोक शर्मा,मनीष शर्मा, मनोज शर्मा,शिवम धमोले, छात्रावास के छात्र दिलीप बामनिया, शामजीलाल आर्य,हेमंत पटेल,जोगा परमार , अनिल अजनार, अनिल जामोद, रमेश चंगोड, रंजीत बरडे,जय सिंह, और छात्रावास अधीक्षक अशोक शर्मा ने भी एक एक पेड़ लगाया। वृक्षारोपण के दौरान बरगद,कचनार, जामुन,पाकर, अमरूद,बीलपत्र,नीम,सैजना आदि के पेड़ लगाए गए।लगाये गये पेड़ों को वायुदूत एप पर अपलोड कर दिया गया।
इस अवसर पर श्री पांडेय जी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई और अपने द्वारा लगाए गए पौधे को जीवित रखने के लिए सतत निगरानी हेतु फोटो भेजने के लिए अधीक्षक और कर्मचारियों को कहा।
अधीक्षक ने इस अवसर पर अपने पर्यावरण प्रेमी होने और पेड़ों को पोषित करने का संकल्प लिया।
-मुकेश तिवारी ,वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर
.jpg)
