ad

ननि के सफाई अपनाओं और बीमारी भगाओ कार्यक्रम में ककस परिवार हुआ सम्मानित


 ननि के सफाई अपनाओं और बीमारी भगाओ कार्यक्रम में ककस परिवार हुआ सम्मानित

खंडवा।। कवि कला संगम परिवार एवं नगर निगम द्वारा साझा रूप से आम्रकुंज रामेश्वर स्थित पंडित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में सफाई अभियान चलाया जा कर रचनाकारों व्दारा श्रमदान कर जनता से स्वच्छता अपनाने का आव्हान किया गया। यह जानकारी देते हुए ककस प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कवि कला संगम के संस्थापक सुनील चौरे उपमन्यु ने संचालन करते हुए सभी को अपनी काव्य रचना "जिस घर आंगन सफाई होगी, कभी बीमारी वहां न होगी सुना कर काव्यपाठ प्रारम्भ किया। इस अवसर पर कवियों द्वारा "सफाई अपनाओं और बीमारी भगाओं" विषय को लेकर काव्य पाठ किया गया एवं स्वच्छता की शपथ ली गई। पश्चात ककस (कवि कला संगम परिवार) की ओर से निगम उपायुक्त श्री प्रदीप जैन एवं अन्य अतिथियों के द्वारा कृष्ण कुमार व्यास, सुश्री नंदिनी गांवशिंदे, श्रीमती वर्षा उपाध्याय, श्रीमती सुनीता तिवारी (सेवानिवृत प्राचार्य) का ककस के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु शाल श्रीफल एवं सम्मान पत्र द्वारा सम्मान किया गया। वहीं दीपक चाकरे (चक्कर), श्री तारकेश्वर चौरे, सुश्री नंदिनी गांवशिंदे, सुश्री कविता जाटव,  श्रीमती जयश्री तिवारी, नितिन बिवाल, श्रीमती रंजना जोशी, श्रीमती वर्षा उपाध्याय, श्री भूपेंद्र मौर्य, कृष्ण कुमार व्यास, देवेंद्र जैन, श्रीमती सुनीता तिवारी, पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सोनी, सुरेंद्र जैन, निर्मल मंगवानी आदि ने अपना काव्य पाठ किया। मुख्य अतिथि नगर निगम की ओर से उपायुक्त श्री प्रदीप जैन, झोन प्रभारी भुवन श्रीमाली, झोन प्रभारी मनीष पंजाबी थे। इस अवसर पर मोहनलाल गढे, आईईसी टीम से कुमारी दीपमाला कटारे, कुमारी दीपिका श्रीवास, श्रीमती उमा हिरवे, श्री संदीप खराले, श्री रवि शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।आभार झोंन अधिकारी भुवन श्रीमाली ने माना।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post