एक वृक्ष मां के नाम संकल्प के तहत : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में दम्पतियों को पौधे भेंट किए
ग्वालियर 17 जुलाई। सर्वजातीय विवाह सम्मेलन पंचमुखी हनुमान जी कैंसर पहाड़िया पर पहुंचकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे ने 21 नव जोड़ों को एक वृक्ष मां के नाम संकल्प के तहत् उपहार स्वरूप एक पौधा भेंट किया एवं सभी के जीवन मंगलमय हो खुशियां हो ऐसा शुभ आशीष प्रदान किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनजाति मोर्चा प्रभारी श्री महेश भदोरिया, मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार मांझी,
जिला महामंत्री श्री प्रवेश माझी, जिला मंत्री श्री विनोद माझी, जिला कोषाध्यक्ष श्री बालमुकुंद माझी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री रामजीलाल मांझी, मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश मोगियां मंडल अध्यक्ष श्री रोहित मांझी, श्री अर्जुन बाथम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
: प्रेषक , मुकेश तिवारी
वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर
.jpg)
