ad

आवासीय विद्यालय और स्वीडिश मिशन स्कूल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की योजनाओं की जानकारी दी


 

आवासीय विद्यालय और स्वीडिश मिशन स्कूल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की योजनाओं की जानकारी दी

सागर।     शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर के प्राचार्य डॉक्टर संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार कॉलेज चलो अभियान सक्रियता से चलाया जा रहा है महाविद्यालय द्वारा समितियों का गठन करने के पश्चात सागर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है ।

 प्रोफेसर डॉक्टर सुचिता अग्रवाल ने आवासीय विद्यालय सागर के प्रिंसिपल श्री अशोक कुमार असाटी , सुरेंद्र विश्वकर्मा ,श्रीमती शालिनी जैन से मुलाकात कर विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश हेतु समग्र जानकारी दी। एवं स्वीडिश मिशन स्कूल के प्रिंसिपल आर ए के सिंह, श्री अजय श्रीवास्तव से भी मुलाकात की। 

स्कूल के समस्त स्टाफ और बच्चों के समक्ष इस अभियान की संपूर्ण जानकारी दी और आग्रह किया गया कि इस जानकारी को प्रत्येक छात्र-छात्राओं तक अतिशीघ्र व्हाट्सएप ग्रुप के द्वारा सूचित किया जाए ।जिससे बच्चे प्रवेश प्रक्रिया को समझें और मध्य प्रदेश शासन द्वारा छात्राओं को विभिन्न तरह की सुविधाओं की जानकारी का लाभ मिल सके और वे प्रवेश प्रक्रिया से वंचित न हो। कालेज चलो अभियान अभियान टीम में राकेश कुमार सैनी , प्रमोद सेन एवं अरविंद कुमार यादव ने जानकारी देने में सक्रिय सहयोग दिया।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post