ad

रूपापुर-चिल्लई-गुर्रा की रोड खराब, रूपापुर के युवाओं ने सुधारी


रूपापुर-चिल्लई-गुर्रा की रोड खराब, रूपापुर के युवाओं ने सुधारी

इटारसी । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत ग्राम रूपापुर से चिल्लई एवं सिलारी से गुर्रा पहुंच मार्ग की हालत खराब है, खराब हालात से चिंतित युवाओं नें श्रमदान करके खराब रोड सुधारी । ज्ञात रहे कि भारतीय किसान संघ विगत 2 महिनें से इस खराब सड़क पर सुधार कार्य करानें की मांग कर रहा है लेकिन विभाग द्वारा किसी प्रकार का कोई सुधार कार्य नहीं किया गया । प्रतिदिन वाहन फिसलनें से दुर्घटनाएं हो रही है । इससे चिंतित गांव के युवाओं नें विरोधस्वरूप मुरम डालकर खराब रोड को सुधारा । रूपापुर के विनोद चौरे,भोलाराम चौरे,राजेश दुबे,शुभम यादव,सोनू चौरे,शेखर यादव,वंश दुबे,अमित दुबे,दुलारे यादव,अमित चौरे,ललित दुबे, एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे । 

लगभग 5 हजार ग्रामीण प्रतिदिन करते है आवागमन

उक्त मार्ग से ग्राम नांदनेर,सिलारी,गुर्रा,चिल्लई,रूपापुर,छीपीखापा,कैंप,गजपुर,धोबीखापा के लगभग 5000 ग्रामीण,विद्यार्थी,मजदूर आवागमन करते है । किंतु विभाग सैकड़ों ग्रामीणों की सुविधा को दरकिनार करके सुधार कार्य नहीं करा रहा है । इस मार्ग से विद्यार्थी कालेज,रेल्वेस्टेशन और बसस्टैंड के लिए जाते है किंतु सड़क खराब होनें से दुर्घटना की आशंका बनीं रहती है । 

🔵रूपापुर गांव के युवा कृषक विनोद चौरे नें बताया कि पढ़ाई के लिए मेरे बच्चे शहर में रहते है प्रतिदिन इस रोड से आना जाना होता है, रोड खराब होनें से समय भी ज्यादा लगता है एवं दुर्घटना की आशंका रहती है । विभाग को शीघ्र ही रोड की मरम्मत करनी चाहिए । 

🔵गांव के सोनू चौरे नें बताया कि शहर जानें का एकमात्र रास्ता है बरसात मैं और भी खराब हो जाएगा अगर शीघ्र नहीं बनाया तो बारिश के समय दुर्घटनाएं होगी ।

आंदोलन का प्रथम चरण, आगे करेंगे बड़ा आंदोलन

भारतीय किसान संघ के जिला प्रवक्ता रजत दुबे नें बताया कि अनेक दिनों से इस सड़क का मुद्दा उठा रहे है समाचारों के माध्यम से भी जागरूक पत्रकारों नें प्रमुखता से खराब सड़क की खबर को प्रकाशित किया,भाकिसं नें PMGSY महाप्रबंधक को भी ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया किंतु कोई कार्यवाही नहीं की गयी, यह आंदोलन का प्रथम चरण है अगले सप्ताह इससे बड़ा आंदोलन एवं प्रदर्शन भारतीय किसान संघ करेगा जिसकी जबाबदारी विभाग कि होगी ।

भारतीय किसान संघ 

जिला प्रवक्ता होशंगाबाद: ज्ञात रहे कि भारतीय किसान संघ के ज्ञापन के पश्चात् उक्त मार्ग का रिन्यूवल स्वीकृत हो गया था, और टेंडर प्रक्रिया भी हुई किंतु ठेकेदार की लापरवाही से रोड का काम चालू नहीं किया गया ! ठेकेदार नें बारिश का हवाला देते हुए इस प्रकार पेंच किया है ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post