काव्य :
विश्वजागृति समरसता का तीर्थ बन गया राममंदिर
।। विधा।। गीत।।
**************
*विश्व जागृति समरसता का तीर्थ बन गया राम मंदिर।*
राष्ट्र स्वाभिमान का प्रतीक बन गया है राम मंदिर।।
**************
पांच सौ वर्ष पुराना इतिहास आज बदल गया है।
सदियों का यह कठोर वनवास आज बदल गया है।।
पुरातन संस्कार संस्कृति का शीर्ष बन गया राम मंदिर।
*विश्वजागृति समरसता का तीर्थ बन गया राममंदिर।।*
**************
वचनबद्ध प्रभु राम से सीखा कुछ सबको बनना होगा।
मर्यादा पुरुषोत्तम राम सरीखा कुछ सबको करना होगा।।
पावन भूमि अयोध्या धाम की नींव बन गया राम मंदिर।
*विश्वजागृति समरसता का तीर्थ बन गया राममंदिर।।*
************
भारत की दिव्यता भव्यता का गुणगान है राम मंदिर।
रामायण के आदर्श चरित्रों की खान है राम मंदिर।।
तीर्थों का तीर्थ जैसे सागर क्षीर बन गया राम मंदिर।
*विश्वजागृति समरसता का तीर्थ बन गया राममंदिर।।*
************
युगों - युगों से चली आ रही कथा उत्सर्ग है राम मंदिर।
संघर्ष व्याकुलता व्यथा यात्रा से उत्कर्ष है राम मंदिर।।
निर्मल सरयू के अमृत नीर सा बन गया है राम मंदिर।
*विश्वजागृति समरसता का तीर्थ बन गया राममंदिर।।*
**************
- एस के कपूर "श्री हंस",बरेली
.jpg)
