डॉन बोस्को में हुआ संस्कृति संगम का भव्य आयोजन
यादगिर | “यादगिर के इतिहास में पहली बार किसी कॉलेज द्वारा अपनी ई – पत्रिका का विमोचन किया गया | वह भी इतने ऐतिहासिक कार्यक्रम के साथ |” यह कहना था कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथि प्रतीक जैन का | जिन्होंने डॉन बोस्को ई – पत्रिका का विमोचन किया | कार्यक्रम के तीन विशिष्ट अतिथि रहे डॉ मंजुनाथ, प्रतीक जैन और अभिषेक जी | तीनों ने अपने आदर्श वचनों द्वारा सभा को संबोधित किया और साथ ही सबका उत्साहवर्द्धन भी | डॉन बोस्को कॉलेज के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज के मैनेजर फादर सजी, प्रधानध्यापक फादर अगस्टी, उप – प्रधानाध्यापक फादर जीथ और स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर जींस ने भी भाग लिया | कार्यक्रम का आयोजन डॉ नीतू दाधीच व्यास और प्रदीप चावन की अध्यक्षता में किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना द्वारा की गई | कार्यक्रम भारतीय संस्कृति पर आधारित था; जिसे छात्र – छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की पोशाकों और विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी रंगारंग प्रस्तुति के माध्यम से बहुत अच्छे से प्रस्तुत किया | कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की झांकियाँ दिखाते हुए सामूहिक एवं एकल नृत्य, नाटक, पीपीटी, फैशन शो आदि का प्रस्तुतिकरण बहुत ही शानदार तरीके से किया गया | ई – पत्रिका के साथ ही कॉलेज में भाषा विभागाध्यक्ष डॉ नीतू दाधीच व्यास और कॉलेज की छात्रा उप प्रधान कुमारी विशाखा दाधीच की पुस्तक ‘अंबर – The Sky’ का विमोचन भी किया गया | कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण भी हुआ जिन्होंने विद्यार्थियों के जोश और उत्साह को दुगुना कर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी | सभी अध्यापकगण और सभी छात्रों के साथ और सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया |
.jpg)
