ad

करुणाधाम में हुआ ओम स्नान के साथ गुरु पूजन


 

करुणाधाम में हुआ ओम स्नान के साथ गुरु पूजन

भोपाल: 21 जुलाई, 2024

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करुणाधाम आश्रम के युवाओं द्वारा आज करुणाधाम आश्रम में गुरुदेव श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज के चरणों का अभिषेक किया गया. पीठाधीश्वर शांडिल्य महाराज ने जीवन में गुरु के महत्व को समझाया. शांडिल्य महाराज ने कहा कि गुरु वो पथ प्रदर्शक है जो स्वयं ठहरकर अपने शिष्य को पथ में अग्रसर होने की कामना करता है। 

साथ ही गुरुदेव ने अपने पिता श्री श्री 1008 बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के चरणों का अभिषेक कर युवाओं और प्रदेश की उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की. रविवार को सुबह से महाअभिषेक एवं गुरू गीता का पाठ हुआ। ओम स्नान और गुरूदेव पादुका पूजन एवं आशीर्वचन हुए। 

आगामी कार्यक्रम

सोमवार 22 जुलाई  तो सुबह 9:00 बजे से भव्य पालकी उत्सव और रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रख्यात गायक श्री तापस उपाध्याय द्वारा कबीर व गुरू भजन की प्रस्तुति दी जायेगी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post