करूणाधाम में तीन दिवसीय श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी महायज्ञ शुरू
भोपाल: 23 जुलाई, 2024
करुणाधाम आश्रम में आज श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी महायज्ञ के लिए विधि विधान से देवी देवताओं की स्थापना कर पूजा अर्चना की गई. 9 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष्य पर आयोजित किया जा रहा विश्व सम्मृद्धि के लिए महायज्ञ तीन दिवस चलेगा. आश्रम में आज बड़ी संख्या में भक्तों ने श्रद्धा भाव से आराधना कर सुख समृद्धि की प्रार्थना प्रार्थना की.
आश्रम के शाश्वत शांडिल्य जी ने बताया बताया कि करूणाधाम आश्रम में पीठाधीश्वर गुरूदेव श्री सुदेश जी शाण्डिल्य महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी महायज्ञ कल सुबह से शुरू होगा। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से महायज्ञ होगा। गुरुवार 25 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे पूर्णाहूति होगी। मंगलवार शाम को अमिता खरे एवं समूह द्वारा कत्थक प्रस्तुति दी गई।
बुधवार 24 जुलाई की शाम 8 बजे से श्वेता देवेन्द्र एवं समूह की भारतनाट्यम प्रस्तुति होंगी। महायज्ञ के आखरी दिन शाम 7 बजे महालक्ष्मी को विभिन्न प्रकार के फलों का महाभोग लगाया जायेगा एवं महाआरती होगी.